Google Analytics —— Meta Pixel

75 साल के बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या, 16 साल पुराने विवाद से जुड़ा मामला

Murder in Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां राजपुर थाना क्षेत्र के ठरकी गांव में चरित्र संदेह के शक में 75 साल के बुजुर्ग ठिभू केरकेट्टा ने अपनी 74 साल की पत्नी महेश्वरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद अपनी बेटी को फोन कर हत्या की जानकारी दी।

कैसे हुई वारदात ?

जानकारी के मुताबिक ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग अंबिकापुर में सर्वेयर पद से रिटायर्ड हैं। वे अपनी पत्नी महेश्वरी के साथ गांव में रहते थे। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर ठिभू ने महेश्वरी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात के दौरान महेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद ठिभू ने अंबिकापुर में रहने वाली अपनी बेटी अनिता तिर्की को फोन कर कहा तेरी मां को कुल्हाड़ी से मार दिया है। (Murder in Balrampur)

यह भी पढ़ें:- बलरामपुर के राजपुर में जमीन रिकॉर्ड में बड़ा खेल…!, ग्रामीणों की 70 एकड़ पुश्तैनी जमीन गायब, राजस्व कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप

बेटी ने तुरंत भाई सुनील (43) को इसकी जानकारी दी। सुनील घर पहुंचा तो आरोपी ने दरवाजा खोला। कमरे में पहुंचकर उसने देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। बाएं कान के पास गहरा घाव था और कमरे में खून फैल गया था। परिजनों के पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि साल 2009 में एक मार्शल वाहन ड्राइवर आरोपी के साथ गांव आया था। उसी रात ठिभू ने पत्नी को ड्राइवर के साथ एक खाट पर सोते हुए देख लिया था। इसी घटना के बाद से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। चरित्र संदेह को लेकर जारी यह तनाव 16 साल बाद इस खौफनाक हत्या की वजह बना। परिजनों की सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!