रायपुर में सनसनीखेज हत्या : अवैध संबंध के शक में भाजपा नेता की कुल्हाड़ी से हत्या

Raipur Crimes News : राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अवैध संबंध के शक में एक आरोपी ने भाजपा नेता और गांव के उपसरपंच हेमलाल मिर्चे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :- पितृ पक्ष से शुरू हुआ था राम-रावण युद्ध, श्रीराम ने तीन स्थानों पर किया पिंडदान
सोमवार रात करीब नौ बजे हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े :- पितृ पक्ष 2025: आज होगा दूसरा श्राद्ध, जानें द्वितीया तिथि का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोप में पवन कुमार मराठे को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पवन को शक था कि उसकी पत्नी और हेमलाल मिर्चे के बीच अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर पूर्व में दोनों के बीच विवाद भी हो चुका था। ( Raipur Crimes News )

घटना वाली रात इसी मुद्दे पर फिर विवाद हुआ और गुस्से में आकर पवन ने कुल्हाड़ी से हेमलाल पर हमला कर दिया। हमले में हेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई। ( Raipur Crimes News )



