Google Analytics —— Meta Pixel

शादी के 7वे दिन हत्या! प्रेमी संग रची साजिश: रास्ता पूछने के बहाने बुलाया… माथे पर सटाकर गोली मार दी

बस्ती (उप्र)। जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में शादी के मात्र सात दिन बाद पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नवविवाहित रुकसाना ने अपने प्रेमी रिंकू सिंह के साथ मिलकर पति अनीश (25) की हत्या की साजिश रची। घटना गुरुवार शाम की है, जब रिंकू रास्ता पूछने के बहाने अनीश को घर से बाहर ले गया और बेहद नजदीक से उसके माथे पर गोली मार दी।

यह भी पढ़े :- CG Dhan Kharidi : धान खरीदी तिहार में मिली बड़ी राहत, खेम पटेल ने बेचे 86 क्विंटल धान- कर्ज चुकाने की खुशी झलकी

गोली की आवाज तक किसी को सुनाई नहीं दी। गंभीर हालत में परिजन उसे श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रेमी–प्रेमिका ने रची थी पूरी योजना

पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मौजूद एक नाबालिग सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में रिंकू ने हत्या की बात स्वीकार की है।

जांच में सामने आया कि रुकसाना का रिंकू से दो साल से प्रेम संबंध था। 13 नवंबर को रुकसाना का निकाह गोंडा में रहने वाले रिश्तेदार अनीश से हुआ था। अनीश 10 नवंबर को मुंबई से शादी के लिए गांव लौटा था।

शादी के चार दिन बाद 19 नवंबर को रुकसाना ‘चौथी’ के बहाने मायके गई और वहीं बैठकर हत्या की साजिश रची। उसने अनीश की लोकेशन रिंकू को भेज दी। रिंकू एक नाबालिग साथी के साथ बाइक से बेदीपुर पहुंचा और वारदात को अंजाम दे दिया।

“गोली इतनी पास से चली कि बाहर निशान भी नहीं दिखा”—पुलिस

थानाध्यक्ष झारखंडे पांडेय ने बताया कि गोली बेहद नजदीक से चलाई गई थी, जिससे वह सिर में फंस गई और बाहरी निशान स्पष्ट नहीं दिखा।

ग्रामीणों ने भी कहा कि गोली चलने की आवाज उन्होंने नहीं सुनी।

अनीश के पिता शमसुद्दीन ने पुलिस को बताया कि विदाई वाले दिन कुछ लोगों ने उनकी कार रोककर धमकाया था, लेकिन परिवार ने उस समय शिकायत नहीं की।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने रिंकू, नाबालिग साथी और रुकसाना के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की जा रही है। रुकसाना से भी पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!