Google Analytics —— Meta Pixel

आंगनबाड़ी में भारी भरकम सामान गिरने से मासूम की मौत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

Muskaan Mahilaang Death Case: बिलासपुर जिले के तालापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही से रखे गए डीजे के भारी भरकम सामान के गिरने से मासूम बच्ची मुस्कान महिलांग की मौत के मामले पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की डिवीजन बेंच ने इस घटना को गंभीर मानते हुए इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया है। साथ ही बिलासपुर कलेक्टर से शपथ पत्र के साथ विस्तृत जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी।

यह भी पढ़ें:- गरियाबंद जिला अस्पताल में लापरवाही, महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, हाईकोर्ट सख्त

दरअसल, 14 अगस्त को तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान आंगनबाड़ी केंद्र के पास खेल रही थी। इसी दौरान वहां रखा डीजे का भारी भरकम सामान उसके ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के सात दिन बाद डीजे संचालक रोहित देवांगन के खिलाफ FIR दर्ज की गई। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आंगनबाड़ी के भीतर डीजे का सामान एक कर्मचारी के रिश्तेदार ने रखा था। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। (Muskaan Mahilaang Death Case)

84 प्रभावित बच्चों को 25-25 हजार देने के निर्देश

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर को शपथ पत्र पेश करने और पूरी घटना की जानकारी देने का आदेश दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील में कुत्ते का जूठा खाना परोसने के मामले में राज्य सरकार को सभी 84 प्रभावित बच्चों को एक महीने के भीतर 25-25 हजार का भुगतान करने के निर्देश दिए थे। घटना के बाद प्रभावित बच्चों को रेबीज रोधी टीके की तीन खुराकें दी जा चुकी हैं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की खंडपीठ ने अपने आदेश में लापरवाही के लिए सरकार को फटकार लगाई थी। (Muskaan Mahilaang Death Case)

Back to top button
error: Content is protected !!