Google Analytics —— Meta Pixel

वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा को डिरेल करने की कोशिश कर रहा विपक्ष: JP नड्डा

Nadda in Rajya Sabha: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री JP नड्डा ने राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बात की। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 का मूल उद्देश्य रिफॉर्म्स लाकर वक्फ की प्रॉपर्टी का उचित मैनेजमेंट करना है। इस सदन के माध्यम से देश की जनता को बताना चाहता हूं कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार पूरी तरह से डेमोक्रेटिक नॉर्म्स को फॉलो करके आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन कर रही है। 

यह भी पढ़ें:- हम विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति में विश्वास रखते हैं: PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की मांग की थी और हमने इसका गठन किया। 2013 में जब वक्फ बिल के लिए जेपीसी का गठन किया गया था, तब इसमें सिर्फ 13 सदस्य थे। लेकिन मोदी सरकार के तहत गठित जेपीसी में 31 सदस्य हैं। जेपीसी ने 36 बैठकें कीं और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इसकी गतिविधियों पर 200 घंटे से ज्यादा समय व्यतीत किया गया। PM नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मंत्र को लेकर चले हैं और इसको उन्होंने पूरा किया है। (Nadda in Rajya Sabha)

कानून एक विकसित प्रक्रिया है: नड्डा

नड्डा ने कहा कि PM मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय… सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के जरूरतमंदों को मिला है, देश की जनता को मिला है। हम लिप सर्विस नहीं, रियल सर्विस करते हैं। इस बिल के माध्यम से हमने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम समुदाय का, वक्फ की प्रॉपर्टी का सही से उपयोग हो सके। इस बिल में उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रॉपर्टी सही हाथों में रहे। 1913 से 2013 तक वक्फ के पास 18 लाख हेक्टेयर संपत्ति थी। 2013 से अब तक वक्फ संपत्तियों में 21 लाख हेक्टेयर जमीन जुड़ गई है। इन जमीनों और संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए हमने 2013 के वक्फ अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि कानून एक विकसित प्रक्रिया है। (Nadda in Rajya Sabha)

बिल का मूल मंत्र-पारदर्शिता और जवाबदेही लाना: नड्डा

केंद्रीय मंत्री JP नड्डा ने कहा कि इस बिल का मूल मंत्र है- पारदर्शिता और जवाबदेही लाना। क्योंकि 2013-25 के बीच में यह कानून गलत दिशा में था, इससे मुस्लिम भाइयों का बहुत नुकसान हुआ है। इसमें जमीन माफियाओं ने बहुत मलाई खायी है। मैं इस बिल के समर्थन में खड़ा हूं और मुझे उम्मीद है कि सदन भी इस बिल का समर्थन करेगा। मुझे उम्मीद है कि UMEED (यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एंपावरमेंट, एफिशिएंसी और डेवलपमेंट) का समर्थन होगा। इस बिल का मूल उद्देश्य है कि सुधार लाकर वक्फ संपत्तियों का उचित प्रबंधन करना है। नड्डा ने वक्फ बिल पर विपक्ष के रुख को लेकर निशाना साधा है। (Nadda in Rajya Sabha)

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि हमने कांग्रेस नेतृत्व वाली UPA सरकार की तुलना में वक्फ बिल को लेकर कहीं ज्यादा गंभीरता दिखाई। यह बिल पार्टी इंट्रेस्ट का नहीं है, यह नेशनल इंट्रेस्ट का विषय है। इसलिए मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। विषय को डिरेल नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बिल में कहीं राम मंदिर आ रहा है। कहीं कुंभ मेला दिख रहा है। बिहार का इलेक्शन दिख रहा। कहीं एअर इंडिया बिक गया। कहीं केरला का सिनेमा आ गया। ये सब चर्चा को डिरेल करने की कोशिश है। बता दें कि कल लोकसभा में चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल फाड़ दिया था। (Nadda in Rajya Sabha)

Back to top button
error: Content is protected !!