छत्तीसगढ़ की नैना को मिला लैंड एडवेंचर अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
Naina Singh Dhakad: छत्तीसगढ़ के बस्तर की नैना सिंह धाकड़ को लैंड एडवेंचर अवॉर्ड मिला है। 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माउंट एवरेस्ट की फतह हासिल करने वाली नैना को सम्मानित किया है। नैना को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र समेत 15 लाख रुपए भी दिए गए हैं। नैना छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। नैना के अलावा शुभम धनंजय वनमाली को वाटर एडवेंचर और ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत
बता दें कि नैना सिंह धाकड़ बस्तर के एकटागुड़ा की रहने वाली हैं। नैना करीब 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं। नैना ने दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई कर नया कीर्तिमान रचा था। इसके साथ ही दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी लोत्से पर चढ़ाई की थी। नैना छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है, जिन्होंने इस कामयाबी को हासिल किया है। इन दोनों चोटियों पर तिरंगा लहराया था। साथ ही ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया था। (Naina Singh Dhakad)
President Droupadi Murmu confers Tenzing Norgay National Adventure Award, 2021 on Ms. Naina Dhakad for her achievements in Land Adventure. She is the first Indian woman to climb Mt. Everest and Mt. Lhotse
within a period of less than 10 days. pic.twitter.com/mmCSvtMwMj— President of India (@rashtrapatibhvn) November 30, 2022
छत्तीसगढ़ की नैना धाकड़ को आज पर्वतारोही के नाम से भी जाना जाता है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने साल 2021 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों की घोषणा की है। हर पुरस्कार हर साल एडवेंचर के क्षेत्र में दिया जाता है। इसमें लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट ये चार श्रेणियां शामिल हैं। एडवेंचर के क्षेत्र में संबंधित व्यक्तियों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में धीरज, जोखिम लेने, टीमवर्क और तुरंत सक्षम में प्रभावकारी कदम उठाने की भावना विकसित करने के और प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। बता दें कि एवरेस्ट में चढ़ाई करने पर नैना को CM भूपेश बघेल ने बधाई दी थी। (Naina Singh Dhakad)