12 अप्रैल को रंग मंदिर में मनाई जाएगी दादा नकुल देव ढीढी की जयंती
Nakul Dev Dhidi: इस साल 11 अप्रैल 2023 मंगलवार को सिख समाज अपने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाने जा रहा है। पूरे भारत समेत दुनिया के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी हो चुकी है, सुबह से ही सभी गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश के साथ ही कथा – कीर्तन का दौर शुरू हो जाएगा, सिख समाज के स्त्री, पुरुष, बच्चे बुजुर्ग गुरुद्वारों में मत्था टेक कर कथा- कीर्तन का श्रवण कर मिलकर अरदास करेंगे।
यह भी पढ़ें:- 11 अप्रैल को मनाया जाएगा गुरु तेगबहादुर का प्रकाश पर्व, सिख समाज ने पूरी कर ली तैयारी
श्री गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर भी कहा जाता है | तत्कालीन शासक औरंगजेब द्वारा कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। औरंगजेब की प्रताड़ना से तंग होकर कश्मीरी पंडितों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को अपनी पीड़ा व्यक्त की और औरंगजेब की क्रूरता से बचाने का आग्रह किया। जिस समय कश्मीरी पंडित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को अपनी व्यथा व्यक्त कर रहे थे उस समय श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बेटे श्री गोबिंद राय जो मात्र 8 वर्ष के थे जो बाद में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी बने, उन्होंने अपने पिता को औरंगजेब की क्रूरता से कश्मीरी पंडितों को बचाने सामने आने को कहा, जिस पर श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों से कह दिया कि जाकर औरंगजेब को कह दो कि अगर गुरु तेग बहादुर जी धर्म परिवर्तन कर लेंगे तो हम सब भी आपके कहे अनुसार धर्म परिवर्तन करने को तैयार हैं।
औरंगजेब की तमाम कोशिशों के बावजूद भी जब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो औरंगजेब ने दिल्ली के चांदनी चौक में उनका सिर धड़ से अलग कर कत्ल कर दिया, यह वही जगह है जहां आज दिल्ली का गुरुद्वारा सीस गंज साहिब स्थापित है। श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कश्मीरी पंडितों के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया परंतु धर्म परिवर्तन नहीं किया, यही कारण है कि उन्हें हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के नाम से जाना जाता है। श्री गुरु तेग बहादुर जी को क्रांतिकारी युग पुरुष कहा जाता है। विश्व इतिहास में धर्म, मानवीय मूल्यों, आदर्शों तथा सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। उन्होंने अपनी जान दे दी लेकिन वे झुके नहीं। (Nakul Dev Dhidi)
12 अप्रैल को रंग मंदिर में मनाई जाएगी दादा नकुल देव ढीढी की जयंती
संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती के जन्मदाता दादा नकुल देव ढीढी जी की जयंती 12 अप्रैल को गांधी मैदान स्थित रंग मंदिर में मनाई जाएगी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष आर पी भतपहरी ने बताया कि गुरु घासीदास आस्था मंच संस्था के द्वारा समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 101 लोगों को” सतनाम अनमोल रत्न अवार्ड 2023″ से सम्मानित किया जाएगा। भतपहरी ने बताया कि जिन लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उनमें प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के संरक्षक विनोद भारती, तीन उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे, परमेश्वर प्रसाद सांडे और गिरिजा पाटले शामिल रहे। (Nakul Dev Dhidi)
महासचिव एसआर बंजारे, कोषाध्यक्ष श्याम टांडे, सह सचिव विजय कुर्रे, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र बंजारे, गुलाब टंडन, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र और द्रोपति जोशी, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उमा भतपहरी, प्रदेश अध्यक्ष संघर्ष समिति मोहन बंजारे, अध्यक्ष डभरा ब्लॉक रेशम लाल कुर्रे, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिनेश कुमार बंजारे, जिला रायपुर शहर अध्यक्ष सुभाष कोसरे, आजीवन सदस्य चंपा देवी गेंदले और सुशीला सोनवानी, साहित्यकार जे आर महिलांगे और कामता प्रसाद देशलहरे समेत अध्यक्ष प्रखर महिला कल्याण समिति मोवा रायपुर की रजनी डांडे शामिल रहीं। (Nakul Dev Dhidi)



