नारी शक्ति संगठन की नई प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने ग्रहण किया पदभार, पढ़ें पूरी खबर

Nari Shakti Sangathan: रायपुर में 14 जनवरी 2024 को नारी शक्ति संगठन की नई प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने पदभार ग्रहण किया। इसके लिए संगठन के सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं नारी शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा कि हमारे संगठन को एक बहुत ही जूझारू और कर्मठ पदाधिकारी मिल गई है। हमें पूरा विश्वास है कि वो अपने पद का सही इस्तेमाल करते हुए संगठन को बहुत ही ऊंचाई तक लेकर जाएंगी। विजय लक्ष्मी के आने से संगठन में हर्षोंउल्लास का माहौल है। इसके साथ ही हल्दी कुमकुम का भी कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें मितानिनों का हल्दी कुमकुम और श्रीफल से सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें:- पीपला फाउंडेशन ने मनाया दान पर्व, तिल के लड्डू और कपड़े किए दान 

कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगिता, प्रदेश सचिव महेश्वरी यादव, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, राष्ट्रीय विशेष सलाहकार अदूला झा, यूवा विंग की प्रदेश अध्यक्ष नेहा पटेल, रायपुरा से वार्ड अध्यक्ष बिंदू दहीवेले, सुधिर मुखर्जी वार्ड से वर्षा, मठ पुरैना वार्ड से संतोषी, कुशालपूर से विद्या यदू और मितानिनें शामिल रहीं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नारी शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उसके लिए आप सभी का कोटी कोटी धन्यवाद। (Nari Shakti Sangathan)

Related Articles

Back to top button