रायपुर में ‘नारी शक्ति युवा संसद’: युवा महिलाओं ने दिखाई नेतृत्व क्षमता, मॉक संसद में गूंजी ‘विकसित भारत’ की आवाज़
महिला आरक्षण विधेयक पर हुई चर्चा, 40 प्रतिभागियों ने निभाई सांसद-मंत्रियों की भूमिका

Nari Shakti Vandan : माई भारत, छत्तीसगढ़, युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में ‘नारी शक्ति युवा संसद’ का सफल आयोजन किया गया। “नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज़ – समावेशी लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाना” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर की विधायी प्रक्रियाओं और नीतिगत चर्चाओं से जोड़ना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
यह भी पढ़े :- बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज, शिवराज सिंह चौहान बनाए गए पर्यवेक्षक
इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा । डॉक्टर शर्मा ने अपने संबोधन में राष्ट्र-निर्माण और शासन-प्रशासन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त और समावेशी लोकतंत्र तभी संभव है जब युवा महिलाएं नीति-निर्माण की प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘महिला आरक्षण विधेयक’ पर केंद्रित एक ‘मॉक संसद’ सत्र था। इसमें राज्य भर से आई 40 युवा महिला प्रतिभागियों ने सांसदों और मंत्रियों की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों ने महिला एवं बाल विकास, कृषि और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए लैंगिक समानता और समावेशी विकास पर तथ्यपरक तर्क प्रस्तुत किए। इस सत्र ने युवाओं के बीच विधायी ढांचे और समकालीन सामाजिक-राजनीतिक विषयों की उनकी गहरी समझ को प्रदर्शित किया। (Nari Shakti Vandan )
यह आयोजन #Nari Shakti Vandan की भावना और लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं के सार्थक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप है। ‘नारी शक्ति युवा संसद’ इस प्रतिबद्धता को दोहराती है कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की प्राप्ति में महिलाओं की समान भागीदारी और युवाओं की आवाज़ सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।



