Chhattisgarh : राजधानी रायपुर में पिछड़े वर्गों की राष्ट्रीय अधिवेशन का कल होगा आयोजन

National Convention of OBC: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 नवंबर 2022 को यानी कल पिछड़े वर्गों की राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है, जो कर्माधाम भवन (शुभम के मार्ट के पीछे) कृष्णा नगर (संतोषी नगर) पुराना धमतरी रोड रायपुर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसकी जानकारी पंडित घनश्याम प्रसाद साहू ने दी है। साथ ही सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:- सिलेक्शन कमेटी बर्खास्त होने के बाद रोहित से छिन सकती है कप्तानी, हार्दिक को मिल सकता है कमान

पंडित घनश्याम प्रसाद साहू ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य OBC प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करवाना है। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को आहूत विषेश विधानसभा सत्र में ओबीसी के पूर्व प्रावधानित 27% आरक्षण को तत्काल लागू कर अन्य पिछड़ा वर्ग को भी जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व दिया जाए। OBC की जातिवार जनगणना कराई जाए। (National Convention of OBC)

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में निवासरत OBC के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों को पांचवी अनुसूची में शामिल कर पेशा कानून के दायरे में लाया जाए। मंडल कमीशन की सभी अनुसंशाओं को लागू किया जाए। इन्हीं सभी मांगों को लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की गई है। (National Convention of OBC)

कार्यक्रम का विवरण

20 नवंबर 2022 पिछड़े वर्गों की राष्ट्रीय अधिवेशन

स्थान:- कर्माधाम भवन (शुभम के मार्ट के पीछे) कृष्णा नगर (संतोषी नगर) पुराना धमतरी रोड रायपुर छ.ग.

समय:- सुबह 11 बजे से

 उद्देश्य-

  • OBC प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
  • 1 दिसंबर को आहूत विषेश विधान सभा सत्र में OBC के पूर्व प्रावधानित 27% आरक्षण को तत्काल लागू कर अन्य पिछड़ा वर्ग को भी जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व दिया जाए।
  • OBC की जातिवार जनगणना कराई जाए।
  • अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में निवासरत ओबीसी के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों को पांचवी अनुसूची में शामिल कर पेशा कानून के दायरे में लाया जाए |
  • मंडल कमीशन की सभी अनुसंशाओं को लागू किया जाए।

Related Articles

Back to top button