Google Analytics —— Meta Pixel

तीसरी बार राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, सभी राज्यों के CM को न्योता

National Dance Festival: छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को आगामी 1 नवंबर को 22 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 23वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य और गरिमामय आयोजन 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य की ओर से मंत्री, संसदीय सचिव, विधायकगण समेत अन्य जनप्रतिनिधि देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Snake In Chhattisgarh : ये हैं छत्तीसगढ़ में पाए जानें वाले सबसे खतरनाक सांप, इनसे रहें सावधान

राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रण की कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित करने विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा और लक्ष्मी ध्रुव पहुंची। उन्होंने गहलोत से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ की आदिवासी कलाकृति भेंट करते हुए महोत्सव में सम्मिलित होने  आमंत्रित किया। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा से मुलाकात कर संसदीय सचिव  पारसनाथ राजवाड़े ने आमंत्रित किया। (National Dance Festival)

       

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक खेलसाय सिंह और संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री  सोरेन को रायपुर में आयोजित  हो रहे तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से निमंत्रण पत्र दिया। पुद्दूचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी से संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी और विधायक दलेश्वर साहू ने मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा। सिक्किम के लोक निर्माण और संस्कृति मंत्री संदूप लेपचा को आमंत्रित करने पहुंचे संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद और विधायक भुनेश्वर बघेल ने आमंत्रण पत्र और आदिवासी कलाकृति भेंट किया। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने लक्षद्वीप के प्रशासक के प्रतिनिधि से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया है। (National Dance Festival)

इसी कड़ी में संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा को, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरूण मेहता को और लघु वनोपज संघ के जीएम एस. मनीवासगन ने तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री थांगम थेन्नारासु को आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला संस्कृति, रीति-रिवाज, उत्सव, परम्परा के संरक्षण और संवर्धन समेत देश के राज्यों सहित विश्व के अन्य देशों में निवासरत आदिवासी लोगों के कला-संस्कृति के आदान-प्रदान के उद्देश्य से भव्य आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया है। (National Dance Festival)

राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के लिए एक दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।  (National Dance Festival)

स्थानीय कलाकार प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए। बीते सालों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाए।

जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक नवंबर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होना चाहिए। जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय विभागों में एक नवंबर को रात्रि को रोशनी की जाए। शासन के कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों कोे कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाए। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 01 नवम्बर को रात में प्रदेश के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समस्त विभाग प्रमुखों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। (National Dance Festival)

Back to top button
error: Content is protected !!