National Energy Conservation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेशवासियों से ऊर्जा संरक्षण की अपील की। साथ ही कहा कि ऊर्जा संरक्षण से ही हम स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल और उज्ज्वल भविष्य पा सकते हैं। हमें ईंधन की खपत को कम करने और भविष्य के लिए ऊर्जा बचाने के लिए ऊर्जा संसाधनों का मितव्ययतापूर्वक उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति और विकास के संतुलन में ही मानव कल्याण निहित है। ऊर्जा संरक्षण दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपने ऊर्जा स्रोतों के साथ लापरवाही नहीं बरत सकते। इसके लिए हम सभी को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:- चुनाव के नतीजों में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा…पार्टी के विचारधारा की शक्ति सदा बढ़ती रहेगी: नड्डा
बता दें कि ऊर्जा संरक्षण के महत्व और जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। वहीं छत्तीसगढ़ शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की तीन मध्यम जलाशय सिंचाई परियोजनाओं के सर्वेक्षण कार्य के लिए 10 करोड़ 78 लाख 49 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। इन सिंचाई योजनाओं में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ की उदरसरई मध्यम जलाशय परियोजना के लिए तीन करोड़ 60 लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए है। जिले के विकासखंड शंकरगढ़ की बेलकोना जलाशय मध्यम परिेयोजना के सर्वे कार्य के लिए दो करोड़ 56 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। (National Energy Conservation Day)
ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी
इसी तरह से जिले के विकासखंड राजपुर की चरगढ़ मध्यम जलाशय परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शदन में छत्तीसगढ़ राज्य में ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी तैयार की जा रही है। केरल के बाद छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है, जो यह पॉलिसी तैयार कर रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। भारत की ग्लोबल रेस्टोरेशन इनिशिएटिव, बॉन चैलेंज और संयुक्त राष्ट्र ईको-रेस्टोरेशन दशक में भागीदारी यह स्पष्ट करती है कि एक केंद्रित ईको-रेस्टोरेशन नीति अनिवार्य है। पारंपरिक वनीकरण, जो अत्यधिक लागत वाला होता है और गैर-स्थानीय प्रजातियों पर आधारित होता है, सीमित पारिस्थितिक लाभ प्रदान करता है। (National Energy Conservation Day)