Google Analytics —— Meta Pixel

देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी, दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड, 3 प्रदेशों में 13 की मौत

National Rain News: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे तबाही हो रही है। दिल्ली, हिमाचल, पंजाब समेत देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी। बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए डूब गए। वहीं हिमाचल में 5, जम्मू में 2 और यूपी में 4 लोगों की मौत हो गई। इस तरह 3 राज्यों में 13 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें:- उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

बता दें कि हिमाचल में ब्यास नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया। एक पुल नदी में बह गया। वहीं कुछ दुकानें भी बाढ़ के पानी में समा गईं। नदी में फंसे पांच लोगों को NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। मोहाली के डेराबस्सी में घग्गर नदी का पानी सोसाइटी में घुस गया। जिसके बाद लोगों को नाव के जरिए बाहर निकाला गया। उधर चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे बनीखेत के पास धंस गया। इधर, भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में दो दिन के श्रीखंड महादेव यात्रा रोक दी गई है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मोहाली में बाढ़ जैसे हालात पर NDRF टीम बुलाई गई है। चंडीगढ़ में सुखना लेक का वॉटर लेवल बढ़ा, जिसके बाद बांध खोला गया। (National Rain News)

वहीं हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं। पंजाब के रोपड़ जिले में सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्‌टी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और भारी बारिश के कारण निलंबित अमरनाथ यात्रा के बारे में जानकारी ली। इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर में जीरो ब्रिज का दौरा किया और सिंचाई समेत बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की। गुजरात के राजकोट के गोंडल में भारी बारिश होने के बाद आशापुरा बांध ओवरफ्लो हुआ जिसकी वजह से शहर में पानी घुस गया। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। (National Rain News)

Back to top button
error: Content is protected !!