Google Analytics —— Meta Pixel

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म (Strike Over)हो गया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दिया है। मीटिंग में गैर आर्थिक मांगों पर सहमति बनी है। वहीं आर्थिक मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला। स्वास्थ्य कर्मचारी आज से ही अपने -अपने काम पर लौट जाएंगे।

यह भी पढ़े :- राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- कांग्रेस मतलब लूट की दुकान…

उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। श्री सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया। (Strike Over)

यह भी पढ़े :- मिशन 2024 के लिए जेपी नड्डा ने बनाई नई राष्ट्रीय कार्यसमिति, धरमलाल और विष्णुदेव साय टीम में शामिल

सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

स्वास्थ्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही वो इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और फिर मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात भी कराया जायेगी। आपको बता दें कि वेतन सुधार, संविदा तथा दैनिक वेतन भोगी स्वास्थ्य कर्मियों का नियमितिकरण, नियमित भर्तियों से पहले सभी संविदा व दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 1 साल में 13 महीने का वेतन देने, ओपीडी समयावधि को 1 पाली में सुबह 8-2 करने, चार स्तरीय वेतनमान देने, तकीनीकी पदों हेतु 4 स्तरीय पदोन्नति चैनल, स्टाफ नर्स को 3-4 वेतन वृद्धि समेत 24 मांगें हैं। (Strike Over)

Back to top button
error: Content is protected !!