Google Analytics —— Meta Pixel

मिशन 2024 के लिए जेपी नड्डा ने बनाई नई राष्ट्रीय कार्यसमिति, धरमलाल और विष्णुदेव साय टीम में शामिल

रायपुर. भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें 10 नेताओं के नाम शामिल हैं. छत्तीसगढ़ से धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए हैं.

यह भी पढ़े :- राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- कांग्रेस मतलब लूट की दुकान…

इसके अलावा सुरेश कश्यप, संजय जायसवाल, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश, किरोडी लाल मीणा, डाॅ. सतीश पुनिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए हैं. BJP

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जिन नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, उनमें बंदी संजय कुमार, दीपक प्रकाश, सतीश पूनिया और संजय जायसवाल शामिल हैं। ये चारों नेता क्रमश: तेलंगाना, झारखंड, राजस्थान और बिहार में राज्य इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। BJP

इसी तरह हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप, छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साई और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता धरमलाल कौशिक, आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सोमू वीरराजू और राजस्थान के नेता किरोड़ीलाल मीणा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बताते चलें, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है।

यहां देखें लिस्ट-

Back to top button
error: Content is protected !!