भारत के दुश्मन की हुई मौत, इंदिरा गांधी दी थी गंदी गाली

अमेरिकी इतिहास में सबसे प्रभावशाली विदेश नीति हस्तियों में से एक माने जाने वाले 56वें अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर (US Secretary of State Henry Kissinger) का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार उनकी परामर्श कंपनी किसिंजर एसोसिएट्स ने कहा कि बुधवार को कनेक्टिकट में उनके घर पर उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े :- CG Crime News : युवती का मिला कंकाल, दो माह पहले हुआ था अपहरण

जब विश्व दो गुटो में बटा था और अमेरिका भारत का विरोधी होता जा रहा था। उसी जमाने के एक अमरीकी राज्य सचिव हेनरी किसिंजर थे जो भारतीयों से नफरत करते थे। राज्य सचिव हेनरी किसिंजर की हर नीति भारतीयों के खिलाफ ही होती थी। उनका वश चलाता तो वह भारत को नक्शे से हटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे। इसका प्रमाण उनकी एक ऑडियो क्लीप सामने आ ने के बाद हुआ। जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गाली दे रहे हैं और भारतीय के बारे में गंदे विचार दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी थी गंदी गाली
टेप में दोनों को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मुलाकात के तुरंत बाद उनके बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। तीखी बातचीत के दौरान, निक्सन ने श्रीमती गांधी को “बूढ़ी चुड़ैल” कहा। किसिंजर इंदिरा गांधी को “बी***सी” कहते हैं और कहते हैं कि “भारतीय वैसे भी कमीने हैं”। टेप में भारतीय महिलाओं के खिलाफ निक्सन की अपमानजनक टिप्पणियाँ और भारतीयों को “सबसे कामुक” और “दयनीय” बताया गया था। टिप्पणी सार्वजनिक होने के तुरंत बाद, किसिंजर ने कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणी पर खेद है और वह श्रीमती गांधी का सम्मान करते हैं।

1923 में जर्मनी में जन्मे किसिगर अपने पीछे पत्नी, नैन्सी मैगिनेस किसिंगर, उनकी पहली शादी से दो बच्चे, डेविड और एलिजाबेथ और पांच पोते-पोतियां छोड़े हैं। द्वितीय विश्व युद्ध में सेवा देने से पहले किसिंगर 1943 में अमेरिकी नागरिक बन गए।

अपनी सरकारी सेवा से पहले, उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में कार्य किया, जहां उन्होंने 1952 से 1969 तक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार चलाया।

किसिंगर (US Secretary of State Henry Kissinger) ने पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (जनवरी 1969-नवंबर 1975) और तत्कालीन राज्य सचिव (सितंबर 1973-जनवरी 1977) के रूप में कार्य करने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर विदेश विभाग और पेंटागन के साथ कार्य किया। हेनरी किसिंगर 1970 के दशक में अमेरिकी विदेश नीति का पर्याय थे।

वहीं कांग्रेस महासचिव रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हेनरी किसिंगर (US Secretary of State Henry Kissinger) का निधन हो गया है। वह बेहद विवादास्पद थे। लंबे और घटनापूर्ण जीवन में उनकी प्रशंसा और निंदा दोनों की गई। लेकिन उनकी बौद्धिक प्रतिभा और अद्भुत करिश्मे के बारे में कोई संदेह नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “पिछले तीन दशकों से, उन्होंने खुद को भारत के एक महान मित्र और समर्थक के रूप में स्थापित किया और वास्तव में वह थे भी। लेकिन यह हमेशा ऐसा नहीं था और विशेष रूप से 1971 में, राष्ट्रपति निक्सन और उन्होंने भारत के लिए बड़ा सिरदर्द पैदा किया और सोचा कि उन्होंने हमें घेर लिया है।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, इंदिरा गांधी और पी.एन.हक्सर उनके मुकाबले कहीं ज्यादा साबित हुए। मैंने अपनी किताब ‘इंटरट्वाइंड लाइव्स: पीएन हक्सर एंड इंदिरा गांधी’ में किसिंजर-हक्सर और निक्सन-इंदिरा गांधी मुठभेड़ों का अभिलेखीय विस्तार से वर्णन किया है।”

Related Articles

Back to top button