Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलवाद खत्म होने की ओर: असम रवाना होने से पहले अरुण साव का बड़ा बयान

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दो दिवसीय असम प्रवास पर रवाना हुए। वे असम में विधानसभा चुनाव तैयारियों की बैठक में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, नवा रायपुर में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।

यह भी पढ़े :- India AI Impact Summit 2026 का आगाज़, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

साव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने असम में तेज गति से विकास कार्य किए हैं और राज्य अब शांति व स्थिरता के माहौल में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की नीतियों और योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनसे प्रदेश को व्यापक लाभ मिला है और भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम कर रहे हैं।

नक्सलवाद पर कही यह बात

देश में केवल तीन जिले नक्सल प्रभावित रहने के सवाल पर साव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद ठोस और सख्त कार्रवाई हुई है, जिससे नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए नक्सल मुक्त वातावरण जरूरी है और शेष बचे क्षेत्रों से भी नक्सलियों का सफाया तय है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बयान

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर साव ने कहा कि चुनाव आयोग ने व्यापक अभियान चलाकर प्रक्रिया पूरी की है। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में शुद्धता आएगी, जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

Back to top button
error: Content is protected !!