Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में फिर लाल आतंक पर कड़ा प्रहार, नारायणपुर मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

Naxalite Encounter in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले की सीमा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार भी मिले हैं। मारे गए नक्सलियों में DVCM कैडर का कंपनी कमांडर भी शामिल है, जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ के दौरान 3 जवान भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व बस्तर डिवीजन इलाके के मुंगेड़ी और गोबेल गांव के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद होने की सूचना मिली थी। 

यह भी पढ़ें:- नरेंद्र-नायडू-नीतीश गठबंधन नहीं चला पाएंगे: कांग्रेस नेता जयराम रमेश

सूचना के आधार पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG और ITBP की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया, जो मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस बीच नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के मुताबिक 1200 से ज्यादा जवान सर्चिंग कर रहे थे। सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच में रुक-रुककर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके पर 7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद हुए। (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)

जवानों को मिली कामयाबी सराहनीय: CM साय

नक्सली मुठभेड़ को लेकर CM विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले के सीमा क्षेत्र मुंगेडी, गोबेल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन में  नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचके ही दम लेगी, इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)

लगातार नक्सलियों को मार रहे जवान

CM साय ने कहा कि हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार है, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमें केंद्र से पूरा सहयोग मिल रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में जवान लगातार नक्सलियों को ढेर कर रहे हैं। 15 अप्रैल को कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में 29 अप्रैल की सुबह DRG और STF के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में 63 लाख के 10 नक्सली मारे गए थे। (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!