छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों का प्रहार, 26 नक्सलियों को किया ढेर

Naxalite Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ में सुरक्षाबलों का नक्सली ऑपरेशन पिछले कई दिनों से जारी है। इस बीच सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। फायरिंग अभी भी जारी है। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऑपरेशन जारी है। बता दें कि दो दिन पहले कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। साथ ही मौके से शव और हथियार बरामद किए थे।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी की छत्तीसगढ़ को सौगात: IIT भिलाई सहित 5 IITs के विस्तार को मंजूरी, CM साय ने कहा धन्यवाद
दरअसल, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पिछले 14 दिनों से नक्सली ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच फोर्स ने 24 अप्रैल को 4 और 5 मई को एक महिला नक्सली को ढेर किया था। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कई दिनों से लगातार जारी इस अभियान में कई बड़े नक्सली कैडर के मारे जाने और गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। कठिन भौगोलिक परिस्थिति और कई चुनौतियों के बावजूद सुरक्षाबल नक्सलवाद के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। (Naxalite Killed in Chhattisgarh)
सैकड़ों नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट
अभियान में अब तक सैकड़ों नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए हैं, जिसमें हजारों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, राशन सामग्री, दवाएं दैनिक उपयोग की वस्तुएं और डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। DRG,STF,कोबरा, और CRPF की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान को अंजाम दे रहे हैं। इस ऑपरेशन के दौरान IED की चपेट में आने से कोबरा, STF और DRG के कुछ जवान भी घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। हालांकि सभी घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं। (Naxalite Killed in Chhattisgarh)
6 मई को 14 नक्सलियों ने किया था सरेंडर
बता दें कि बस्तर संभाग में 2024 से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, जिसे जवानों ने 2025 में भी जारी रखा है। बीते 4 महीने के अंदर जवानों ने 129 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं 6 मई को बस्तर क्षेत्र में सक्रिय 14 नक्सलियों ने तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर सोढ़ी बोदरा, PLGA कंपनी नंबर-1 की बटालियन नंबर-2 में सक्रिय नक्सली कुंजाम कोसा, 2 ACM, 4 पार्टी मेंबर, 3 RPC मलेशिया मेंबर, 1 KAMS मेंबर, 4 VCM रैंक के नक्सली शामिल है। इस साल तेलंगाना में अब तक 227 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। (Naxalite Killed in Chhattisgarh)



