Google Analytics —— Meta Pixel

कांकेर में नक्सलियों ने फिर कारयाना करतूत को दिया अंजाम, पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या

Naxalites Killed Villager: कांकेर में नक्सलियों ने फिर कारयाना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी का खौफ दिखाते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में बिनागुंडा गांव के रहने वाले मनेश नूरुटी की हत्या की है। घटना के बाद प्रतापपुर एरिया कमेटी ने संगम इलाके में बैनर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली। नक्सली बैनर में लिखा है कि बिनगुंडा गांव के मनेश नूरुटी को मुखबिरी के चलते मौत की सजा दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई पुलिस को सूचना देगा तो उसका भी यही अंजाम होगा। नक्सलियों ने कहा कि कोई मुखबिर बनेगा तो उसे मौत की सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- 23 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहेंगे पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल, शराब घोटाले को लेकर होगी पूछताछ

बैनर में पंचायत के सरपंच रामजी धुर्वा और ग्रामीण आयतु, टिब्बा कोरेटी, धन्नी के नाम का भी जिक्र किया गया है। इतना ही नहीं इसमें कहा गया है कि बिनगुंडा इलाके में हुई मुठभेड़ों के पीछे बैजू नूरुटी का हाथ है। साथ ही TI केंवट के साथ मिलकर नक्सलियों की गुप्त जानकारी देने वालों को भी चेतावनी दी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परतापुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर से इंद्रपुर जाने वाले मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर लगाए हैं। पुलिस ने मौके से बैनर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। (Naxalites Killed Villager)

लगातार ग्रामीणों को निशाना बना रहे नक्सली

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सली आए दिन ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार रहे हैं। हत्या के बाद बैनर-पोस्टर लगाकर वे खुलेआम जिम्मेदारी लेते हैं और बाकी लोगों को चेतावनी देते हैं। पिछले कुछ सालों में कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। 15 जून 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की हत्या की और पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया। 11 मार्च 2025 को बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या कर नक्सलियों ने बैनर में लिखा कि उसने पुलिस की मदद की थी। 22 नवंबर 2024 को दंतेवाड़ा के बचेली क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की थी। साथ ही मुखबिरी का आरोप लगाया था। (Naxalites Killed Villager)

हत्या को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे नक्सली

10 जुलाई 2023 को सुकमा के गंजेनार गांव में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया था। आरोप था कि वह पुलिस का सहयोगी था। 18 मई 2022 को कांकेर के पखांजूर क्षेत्र में नक्सलियों ने शिक्षक की हत्या की थी। नक्सलियों ने बैनर लगाकर कहा कि वह पुलिस के लिए काम करता था। इन घटनाओं से यह साफ है कि नक्सली आज भी ग्रामीण इलाकों में दहशत फैलाने के लिए हत्या को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। हर हत्या के साथ वे बैनर और पोस्टर लगाकर चेतावनी देते हैं कि कोई भी व्यक्ति अगर पुलिस से जुड़ा पाया गया तो उसका भी यही अंजाम होगा। (Naxalites Killed Villager)

गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को दी चेतावनी

इधर, डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए बेहद सख्त लहजे में कहा कि शिक्षादूतों और निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करने वाले नक्सलियों को अब पुनर्वास नीति का फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर के गांव-गांव में विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर के कोने-कोने तक देश का संविधान लागू किया जाएगा। डिप्टी CM ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। (Naxalites Killed Villager)

18 अगस्त को शहीद हुआ था जवान

इससे पहले 18 अगस्त को बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों के प्लांट किए गए IED ब्लास्ट में DRG के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। जबकि 3 जवान घायल हो गए, जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। CM साय ने कहा था कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और इसीलिए ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं। DRG के जवान दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प है और इस दिशा में हम हर हाल में सफल होंगे। (Naxalites Killed Villager)

Back to top button
error: Content is protected !!