Google Analytics —— Meta Pixel

23 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहेंगे पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल, शराब घोटाले को लेकर होगी पूछताछ

Chaitanya Baghel ED Remand: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद चैतन्य बघेल को 23 अगस्त तक ED की कस्टोडियल रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल अब 5 दिन तक ED की कस्टडी में रहेंगे, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच शुरू की है। आरोप है कि राज्य में शराब बिक्री से जुड़े ठेकों और आपूर्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। 

 यह भी पढ़ें:- तलाक के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला, कहा- बेरोजगार पति को ताना मारना मानसिक क्रूरता

ED का दावा है कि इस घोटाले से हुए मुनाफे का उपयोग राजनीतिक फंडिंग और बड़े नेताओं तक पहुंचाने के लिए किया गया है। चैतन्य बघेल पर इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। 18 अगस्त को चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म हुई थी। इसके बाद उन्हें एक दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। 19 अगस्त की सुनवाई में ED ने 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद 23 अगस्त तक रिमांड मंजूर की। ED अब बघेल से पैसों के लेन-देन, कथित शराब सिंडिकेट से जुड़े कनेक्शन और बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर पूछताछ करेगी। सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अदालत में मौजूद थे। (Chaitanya Baghel ED Remand)

18 जुलाई को भिलाई से किया गया था गिरफ्तार

इस मामले में ED पहले ही कई IAS अधिकारियों, कारोबारी और कथित शराब माफिया से पूछताछ कर चुकी है। चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन यानी 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। ED की टीम उनके आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। मार्च के महीने में भी ED ने भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान दावा किया गया कि शराब घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। ED का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं, जिसे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया। उन्होंने शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ की हेराफेरी की थी। (Chaitanya Baghel ED Remand)

Back to top button
error: Content is protected !!