बीजापुर में नक्सलियों को झटका, जंगल में बना स्मारक ढहाया
डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, माओवादियों के मनोबल पर पड़ा असर
Chhattisgarh News : माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर के थाना तर्रेम क्षेत्र के ग्राम गोटुमपल्ली के सघन जंगलों में पुलिस पार्टी को माओवादियों द्वारा निर्मित करीब 15 फीट ऊंचा स्मारक मिला, जिसे बलों ने ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़े :- जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ग्रामीणों पर दबाव डालकर बनाया था स्मारक
जानकारी के अनुसार, यह स्मारक माओवादियों ने अपने मारे गए साथियों की याद में ग्रामीणों पर दबाव डालकर बनवाया था। नक्सली इस स्मारक का उपयोग ग्रामीणों में भय का वातावरण बनाए रखने और अपने संगठन के प्रचार के लिए करते थे।
संयुक्त टीम ने दिखाया साहस
इस अभियान में डीआरजी, थाना तर्रेम, केरिपु-153 और केरिपु-168 की संयुक्त टीम शामिल रही। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जोखिमपूर्ण इलाके में भी सुरक्षा बलों ने अत्यंत सतर्कता और साहस के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
माओवादियों का मनोबल टूटा, ग्रामीणों का भरोसा बढ़ा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों के मनोबल पर गहरा असर पड़ा है। वहीं, ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है। (Chhattisgarh News )
नक्सल उन्मूलन अभियान जारी रहेगा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि माओवादियों के विरुद्ध ऐसे प्रभावी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र को नक्सल हिंसा से पूर्ण रूप से मुक्त किया जा सके। (Chhattisgarh News )



