Google Analytics —— Meta Pixel

गरियाबंद में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 10 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxalites Surrender in Gariaband: नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सल संगठन के डीजीएन डिवीजन में सक्रिय दो हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सली 5-5 लाख रुपए के इनामी थे, जिन पर कुल 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में एसडीके एरिया कमेटी सदस्य संतोष उर्फ लालपवन और सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य मंजू उर्फ नंदे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा टोकन

दोनों नक्सली लंबे समय से गरियाबंद और ओडिशा सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है।संतोष उर्फ लालपवन बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडरपाली गांव का निवासी है। वह 2005 में नक्सली संगठन से जुड़ा और प्लाटून कमांडर से लेकर एरिया कमेटी सदस्य तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाता रहा। गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वह आईईडी ब्लास्ट, पुलिस मुठभेड़ों और विकास कार्यों में आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहा। 2018 से 2025 के बीच हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसकी भूमिका रही है। (Naxalites Surrender in Gariaband)

मंजू उर्फ नंदे 2002 से थी सक्रिय

मंजू उर्फ नंदे सुकमा जिले की रहने वाली है, जो 2002 से नक्सली संगठन से जुड़ी थी। उसने बाल संगठन से लेकर एलओएस, सीएनएम और सिविल ड्रेस संगठन में कार्य किया। 2021 से वह सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य के रूप में गरियाबंद-नुआपाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय थी और कई चर्चित मुठभेड़ों में शामिल रही। दोनों नक्सलियों ने बताया कि शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता, आवास, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार योजनाओं से वे प्रभावित हुए। पहले आत्मसमर्पण कर चुके साथियों के सुरक्षित और सामान्य जीवन को देखकर उन्होंने भी समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

गरियाबंद नक्सल सेल का नंबर जारी

इस आत्मसमर्पण में गरियाबंद पुलिस के साथ ई-30, सीएएफ 19वीं बटालियन (इको कंपनी), 207 कोबरा और 65/211 बटालियन सीआरपीएफ की अहम भूमिका रही। गरियाबंद पुलिस ने जिले में सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी अपील की है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर किसी भी थाना, चौकी या सुरक्षा कैंप में आत्मसमर्पण करें और शासन की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाकर सम्मानजनक जीवन जिएं। आत्मसमर्पण के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है। नक्सली गरियाबंद नक्सल सेल के जरिए 94792-27805 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। (Naxalites Surrender in Gariaband)

Back to top button
error: Content is protected !!