Google Analytics —— Meta Pixel

Haryana Oath Ceremony : नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

Haryana Oath Ceremony : हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद होंगे. बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सैनी का शपथग्रहण दशहरा ग्राउंड Sector 5 पंचकूला में होगा. इसके लिए 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े :- दुर्बल रहना अपराध है हिंदुओं को ये बात समझनी चाहिए : RSS प्रमुख मोहन भागवत

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद शपथ लेंगे.” बीते दिन दिल्ली में नायब सिंह सैनी उनसे मुलाकात भी की थी. हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला स्तर की समिति तैयारियों में जुटी है।

बीते दिनों सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी. इनके अलावा, उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी भेंट की थी। (Haryana Oath Ceremony)

बीजेपी विधायक दल की जल्द होगी बैठक

बीजेपी विधायक दल की अभी बैठक नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। माना जा रहा है कि नायब सिंह सैनी को औपचारिक रुप से नेता चुना जाएगा। भाजपा ने अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि अगर पार्टी सत्ता में लौटती है तो नायब सिंह सैनी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे पहले अभी हाल में ही नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की थी।

बीजेपी को मिली है 48 सीटें

बता दें कि भाजपा ने 8 अक्टूबर को एग्जिट पोल के सभी पूर्वानुमानों को गलत साबित कर दिया और पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करके इतिहास रच दिया। बीजेपी 48 सीटें जीतीं, जो कांग्रेस से 11 अधिक है। जेजेपी और आप का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीटें जीतने में सफल रही। कांग्रेस को 37 सीटों पर संतोष करना पड़ा। (Haryana Oath Ceremony)

Back to top button
error: Content is protected !!