दुर्बल रहना अपराध है हिंदुओं को ये बात समझनी चाहिए : RSS प्रमुख मोहन भागवत
Mohan Bhagwat Speech : विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर के रेशम बाग मैदान में ‘शस्त्र पूजन’ किया. इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में ऐसी चर्चा चल रही है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान को साथ लेना चाहिए क्योंकि उसके पास न्यूक्लियर वेपन हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी हिंदुओं को संगठित होना चाहिए. बता दें कि दशहरे के मौके पर नागपुर में शस्त्रपूजा के इस कार्यक्रम में इस बार ISRO के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:- राज्यपाल डेका ने की मां दुर्गा की पूजा, केंद्रीय राज्य मंत्री, डिप्टी CM ने 125 कन्याओं को कराया भोज
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर मोहन भागवत ने कहा, ‘बांग्लादेश में वहां के स्थानीय कारणों की वजह से हिंसक तख्तापलट हुआ. इस दौरान एक बार फिर से हिंदू समाज के लोगों पर अत्याचार किए गए. उन अत्याचारों के विरोध में वहां का हिंदू समाज इस बार संगठित होकर स्वयं के बचाव में घर के बाहर आया इसलिए थोड़ा बचाव हुआ. लेकिन यह अत्याचारी कट्टरपंथी स्वभाव जब तक वहां है तब तक वहां के हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों के सिर पर खतरे की तलवार लटकी रहेगी।
संघ प्रमुख ने कई मुद्दों पर की बात
इस दौरान मोहन भागवत ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला और इजराइल हमास युद्ध जैसे कई विषयों पर बात की. उन्होंने कहा कि आरजी कर की घटना अपराध और राजनीति के मिलाप के कारण हुई. दुर्बल और असंगठित रहना अपराध है. बांग्लादेश को कौन बहका रहा है सब जानते हैं. ये इशारा हमें मिल चुका है. गणेश विसर्जन पर पथराव हुआ।
गुंडागर्दी नहीं चलने देना चाहिए. अपनी रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए और ये हमारा अधिकार भी है. दुनियाभर के हिंदुओं को भारत सरकार की मदद मिले. बंगाल में अपराधियों को संरक्षण देने का प्रयास हुआ. असंतोष के नाम पर उपद्रव करना गलत है. कट्टरपंथ को उकसाकर उपद्रव किए जाते हैं. किसी एक की गलती पर पूरे समाज को जिम्मेदार मानना गलत है।
परिस्थितियां कभी चुनौतीपूर्ण तो कभी अच्छी होती हैं
संघ प्रमुख भागवत ने कहा (Mohan Bhagwat Speech ) कि परिस्थितियां कभी तो कभी अच्छी चुनौतीपूर्ण होती हैं. मानव जीवन भौतिक रूप से पहले से अधिक खुशहाल है लेकिन हम देखते हैं कि इस खुशहाल और विकसित मानव समाज में भी कई संघर्ष जारी हैं. इजराइल और हमास के बीच जो युद्ध शुरू हुआ है. हर कोई इस बात को लेकर चिंतित है कि यह कितना व्यापक होगा और इसका दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
‘भारत के पुनरुत्थान के पीछे स्वामी दयानंद का हाथ’
अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा, “लंबी गुलामी के बाद भारत के पुनरुत्थान के पीछे स्वामी दयानंद का हाथ है. उन्होंने अपने धर्म और मूल को समझा और जन की जागृति का महान प्रयास किय।
देश में धर्म और संस्कृति का उत्थान होना चाहिए
अपने संबोधन में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “देश में धर्म और संस्कृति का उत्थान होना चाहिए. युवाओं को धर्म सही अर्थ पता होना जरूरी है. भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. पूरी दुनिया में भारत की साख तेजी से बढ़ रही है. युवा शक्ति ही देश को आगे लेकर जाएगी. पूरी दुनिया में लोग भारत को पीछे करने की कोशिश में लगे हुए हैं. ऐसी ही कुछ शक्तियां भारत में भी हैं। (Mohan Bhagwat Speech )



