Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल डेका ने की मां दुर्गा की पूजा, केंद्रीय राज्य मंत्री, डिप्टी CM ने 125 कन्याओं को कराया भोज

Governor Ramen Deka Pooja: राज्यपाल रमेन डेका रायपुर में बंगाली समाज की ओर से कालीबाड़ी और टाटीबंध में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका ने बंगाली समिति की ओर से कालीबाड़ी चौक में विराजित दुर्गा प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। इसके बाद वे टाटीबंध में बंगाली समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडाल गए और वहां पर पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उनके साथ मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार के तेलासीपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला शामिल होंगे CM साय, डिप्टी CM दशहरा उत्सवों में करेंगे शिरकत

वहीं शारदीय नवरात्र में अष्टमी-नवमी के दिन मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में आयोजित आवास मेले अंतर्गत कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी CM अरुण साव और जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने 125 कुंवारी कन्याओं को भोज कराया। उन्होंने सभी कन्याओं को अपने हाथों से खीर पूड़ी, हलवा समेत विभिन्न प्रकार का मिष्टान्न परोसा और उपहार भेंट किया। साथ ही कन्याओं की मां देवी के रूप में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। (Governor Ramen Deka Pooja)

बता दें कि शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक जिस तरह से माता दुर्गा की आवभगत और पूजा-अर्चना की जाती है। उसी तरह से नवरात्रि में सप्तमी तिथि से कन्या पूजन का दौर शुरू हो जाता है। अष्टमी और नवमी तिथि पर कुंवारी कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर उनका स्वागत सत्कार किया जाता है। नवरात्र में कुंवारी कन्याओं के भोजन कराने से पुण्य और कल्याण की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वन मंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय समेत महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। (Governor Ramen Deka Pooja)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। CM साय कहा कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है। हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। (Governor Ramen Deka Pooja)

Back to top button
error: Content is protected !!