बलौदाबाजार के तेलासीपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला में शामिल होंगे CM साय, डिप्टी CM दशहरा उत्सवों में करेंगे शिरकत
CM Sai Balodabazar Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 12 अक्टूबर को बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला समेत राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे, जहां वे गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर 2.25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड हुंचेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5.15 बजे WRS कॉलोनी पहुंचकर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:- दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली और लोरमी में दशहरा उत्सवों में शामिल होंगे। वे 12 अक्टूबर को दोपहर साढ़े 3 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े 4 बजे मुंगेली के बी.आर. साव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। डिप्टी CM शाम साढ़े 6 बजे मुंगेली से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे शाम सवा 7 बजे लोरमी हाईस्कूल मैदान में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। वे रात 8 बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात 9 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे। (CM Sai Balodabazar Tour)
दशहरा उत्सव में शामिल होंगे मंत्री मंत्री देवांगन
वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के विभिन्न प्रमुख स्थानों में आयोजित विजयादशमी के पर्व मे सम्मिलित होंगे। मंत्री देवांगन शाम 7 बजे एचटीपीपी लाल मैदान दर्री में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह रात 7.45 बजे मंगल भवन दर्री में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8.15 बजे आरपी नगर फेस 01 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह रात 8.45 बजे रानी रोड स्थित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद रात 9.30 बजे मुड़ापार बाजार रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर रात 10 बजे ढेलवाढीह नीम चौक पर आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मंत्री देवांगन शामिल होंगे। (CM Sai Balodabazar Tour)
प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने प्रार्थना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। मंत्री देवांगन ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह सभी को सत्य, नैतिकता और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का उत्सव हमें यह सिखाता है कि सत्य और सदाचार की शक्ति हमेशा विजयी होती है, चाहे कठिनाइयां कितनी भी बड़ी क्यों न हों। यह उत्सव हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। (CM Sai Balodabazar Tour)



