Google Analytics —— Meta Pixel

हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत: RSS प्रमुख मोहन भागवत

RSS Chief Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। पद्म भूषण और पूर्व ISRO प्रमुख के. राधाकृष्णन भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने RSS मुख्यालय में संघ प्रार्थना की, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और पूर्व इसरो प्रमुख के. सिवन मौजूद रहे। इसस दौरान RSS प्रमुख भागवत ने कहा कि परिस्थितियां कभी चुनौतीपूर्ण होती हैं तो कभी अच्छी। मानव जीवन भौतिक रूप से पहले से ज्यादा खुशहाल है, लेकिन हम देखते हैं कि इस खुशहाल और विकसित मानव समाज में भी कई संघर्ष जारी हैं। इजरायल और हमास के बीच जो युद्ध शुरू हुआ है – हर कोई इस बात को लेकर चिंतित है कि यह कितना व्यापक होगा और इसका दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों के बिछाए IED की वजह से कई लोगों को गंवाने पड़े पैर, कृत्रिम पैर का मिला संबल

RSS प्रमुख ने कहा कि हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में जो हुआ? उसके कुछ तात्कालिक कारण हो सकते हैं, लेकिन जो लोग चिंतित हैं, वे इस पर चर्चा करेंगे, लेकिन उस अराजकता के कारण, हिंदुओं पर अत्याचार करने की परंपरा वहां दोहराई गई। पहली बार हिंदू एकजुट हुए और अपनी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे, लेकिन जब तक क्रोध में आकर अत्याचार करने की यह कट्टरपंथी प्रवृत्ति होगी – तब तक न सिर्फ हिंदू, बल्कि सभी अल्पसंख्यक खतरे में होंगे। उन्हें पूरी दुनिया के हिंदुओं से मदद की जरूरत है। यह उनकी जरूरत है कि भारत सरकार उनकी मदद करे। अगर हम कमजोर हैं तो हम अत्याचार को आमंत्रित कर रहे हैं। हम जहां भी हैं हमें एकजुट और सशक्त होने की जरूरत है। (RSS Chief Mohan Bhagwat)

RSS प्रमुख ने कहा कि रामराज्य सदृश ऐसा वातावरण निर्माण होने के लिए प्रजा की गुणवत्ता और चारित्र्य-स्वधर्म पर दृढ़ता जैसी होना अनिवार्य है, वैसा संस्कार और दायित्वबोध सब में उत्पन्न करने वाला “सत्संग” अभियान अनुकूलचन्द्र ठाकुर के द्वारा प्रवर्तित किया गया था। आज के बांग्लादेश और उस समय के उत्तर बंगाल के पाबना में जन्मे अनुकूलचन्द्र ठाकुर होमियोपैथी चिकित्सक थे। स्वयं की माता के द्वारा ही अध्यात्म साधना में दीक्षित थे। व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों में सहज रूप से चरित्र विकास और सेवा भावना के विकास की प्रक्रिया ही ‘सत्संग’ बनी। 2024 से 2025 ‘सत्संग’ के मुख्यालय देवघर (झारखंड) में उस कर्मधारा की भी शताब्दी मनने वाली है। सेवा, संस्कार और विकास के अनेक उपक्रमों को लेकर यह अभियान आगे बढ़ रहा है। (RSS Chief Mohan Bhagwat)

सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि डीप स्टेट, वोकिजम, कल्चरल मार्क्सिस्ट और आजकल चर्चा में हैं। वास्तव में ये सभी सांस्कृतिक परंपराओं के घोषित शत्रु हैं। सांस्कृतिक मूल्यों, परम्पराओं और जहां-जहां जो भी भद्र, मंगल माना जाता है, उसका समूल उच्छेद इस समूह की कार्यप्रणाली का अंग है। समाज मन बनाने वाले तंत्र और संस्थानों को अपने प्रभाव में लाना, उनके द्वारा समाज का विचार, संस्कार और आस्था को नष्ट करना, यह इस कार्यप्रणाली का प्रथम चरण होता है। असंतोष को हवा देकर उस घटक को शेष समाज से अलग, व्यवस्था के विरुद्ध, उग्र बनाया जाता है। समाज में टकराव की संभावनाओं को ढूंढ कर प्रत्यक्ष टकराव खड़े किए जाते हैं। व्यवस्था, कानून, शासन, प्रशासन के प्रति अश्रद्धा और द्वेष को उग्र बना कर अराजकता और भय का वातावरण खड़ा किया जाता है। इससे उस देश पर अपना वर्चस्व स्थापित करना सरल हो जाता है। (RSS Chief Mohan Bhagwat)

उन्होंने कह कि बहुदलीय प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली में सत्ता प्राप्त करने के लिए दलों की स्पर्धा चलती है । अगर समाज में विद्यमान छोटे स्वार्थ,परस्पर सद्भावना या राष्ट्र की एकता और अखंडता से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए या दलों की स्पर्धा में समाज की सद्भावना और राष्ट्र का गौरव समेत एकात्मता गौण माने गए तो ऐसी दलीय राजनीति में एक पक्ष की सहायता में खड़े होकर पर्यायी राजनीति के नाम पर अपनी उच्छेदक कार्यसूची को आगे बढ़ाना इनकी कार्यपद्धति है। यह कपोल-कल्पित कहानी नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों पर बीती हुई वास्तविकता है। पाश्चात्य जगत के प्रगत देशों में इस मंत्रविप्लव के परिणाम स्वरूप जीवन की स्थिरता, शांति और मांगल्य संकट में पड़ा हुआ प्रत्यक्ष दिखाई देता है। तथाकथित “अरब स्प्रिंग” से लेकर अभी अभी पड़ोस के बांग्लादेश में जो घटित हुआ वहां तक इस पद्धति को काम करते हुए हमने देखा है। भारत के चारों ओर के – विशेषत सीमावर्ती और जनजातीय जनसंख्या वाले प्रदेशों में इसी प्रकार के कुप्रयासों को हम देख रहे हैं। (RSS Chief Mohan Bhagwat)

Back to top button
error: Content is protected !!