NCRB Report-2023 : ऑनलाइन सट्टेबाजी और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में छत्तीसगढ़ अव्वल
NCRB Report 2023 : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2023 (NCRB Report 2023) की रिपोर्ट, जो मंगलवार को जारी की गई, के अनुसार छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के मामलों में देश में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही, बुजुर्गों के खिलाफ हत्या और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में भी राज्य सबसे आगे है।
यह भी पढ़े :- India warns Pakistan : ऑपरेशन सिंदूर 2 पर आर्मी चीफ का अल्टीमेटम, पाकिस्तान को हाई-वैल्यू टारगेट्स का सबूत दिखाया
ऑनलाइन सट्टेबाजी : राज्य में ऐसे 52 मामले दर्ज हुए, जो देश में सबसे अधिक हैं। इसके पीछे महादेव सट्टा एप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर चल रही कार्रवाई प्रमुख कारण रही।
बुजुर्गों पर अपराध : 2023 में बुजुर्गों की हत्या के 73 मामले सामने आए, हत्या की दर (3.6 प्रति लाख) राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक रही। वरिष्ठ नागरिकों पर अपराध की दर 89.7 प्रति लाख दर्ज की गई।
साइबर क्राइम : 2023 में कुल 473 मामले दर्ज हुए, जिनमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी (293), नाबालिगों से जुड़े (185), और ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी (15) प्रमुख रहे।
नक्सलवाद और राजद्रोह : नक्सलियों के खिलाफ हत्या के 56, हत्या की कोशिश के 102, और अपहरण के 4 मामले दर्ज हुए। राजद्रोह के 7 केस सामने आए।
महिला अपराध : राज्य दुष्कर्म मामलों में 8वें स्थान पर रहा, कुल 1171 केस दर्ज हुए। महिलाओं पर हमले के 1034 और छेड़खानी के 724 मामले दर्ज किए गए।
बाल अपराध : बच्चों से जुड़े कुल 5904 मामले दर्ज हुए, जिनमें पॉक्सो एक्ट के 1989 और अपहरण के 1725 शामिल हैं।
अन्य अपराध :
चाकूबाजी : 1571 घटनाएं
सड़क हादसे : 5193, जिनमें 6020 मौतें
भ्रष्टाचार : 2023 में कोई केस दर्ज नहीं
पर्यावरण अपराध : ध्वनि प्रदूषण (187) और तंबाकू से जुड़े 31 मामले
कुल अपराध : वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में 67,961 आपराधिक मामले दर्ज हुए। यह संख्या 2022 (73,822) और 2021 (70,519) से कम है। हालांकि बुजुर्गों के खिलाफ अपराध, साइबर क्राइम और नक्सल हिंसा अब भी चिंता का विषय बने हुए हैं। (NCRB Report 2023)



