Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी भारत की राजनीति में सबसे ज्यादा नकारे गए व्यक्ति हैं: महाराष्ट्र CM फडणवीस

NDA on Rahul Gandhi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर BJP और NDA के नेता हमलावर हो गए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी भारत की राजनीति में सबसे ज्यादा नकारे गए व्यक्ति हैं। उन्हें हर किसी ने हर एक राज्य में नकारा है। लोकतंत्र में जिसे लोग स्वीकार करते हैं वही महत्वपूर्ण होता है। हम नकारे गए राहुल गांधी को महत्व नहीं देते। देश मोदी जी के साथ खड़ा है। देश मोदी जी के पीछे खड़ा है और बार-बार मोदी जी को आशीर्वाद देता है। CM फडणवीस ने आगे कहा कि दुनिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के युद्ध के कारण तेल और गैस की कमी है। हमारे पास के देशों में इसकी किल्लत है और इसके दाम भी बढ़े हैं। फिर भी प्रधानमंत्री ने बड़े पैमाने पर अपनी सप्लाई पर फर्क नहीं पड़ने दिया। हमें तेल-गैस सब मिल रहा है, लेकिन अगर हम इस तकलीफ को नहीं समझेंगे और इसका ठीक ढंग से इस्तेमाल नहीं करेंगे तो हमें भी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इसलिए प्रधानमंत्री ने जो कहा है सारे देशवासी उस पर अमल करें। 

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर वार, कहा- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को देश का इतिहास मालूम नहीं है। प्रधानमंत्री ने देश से अपील की है। जब-जब भारत में संकट आया है, तब-तब भारत ने इसका मुकाबला किया है। राहुल गांधी बताएं कि क्या पंडित नेहरू विफल प्रधानमंत्री थे ? 1962 के युद्ध के समय हमारे पास सोने की कमी थी और उन्होंने देश से आह्वान किया था। हमारी मां, बहनों और बेटियों ने मंगलसूत्र तक दान दिया था। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अगर राहुल गांधी आत्मचिंतन करते तो चीजें बदल जाती। बंगाल में कितनी सीटें जीते हैं। एक बाइक पर बैठकर उनके बंगाल के 2 विधायक निकल जाएंगे। इस पार्टी का ये हाल इन्हीं की वजह से ही हुई है। इन्हें कुछ समझ नहीं आता। अगर समस्या है तो प्रबंधन सरकार का काम है। ये आपदा में अवसर तलाश रहे हैं, लेकिन जनता सब हिसाब रखती है। 

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संकट को भांपा है: राजीव रंजन

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संकट को भांपा है। आज पूरे विश्व में पश्चिम एशिया संकट की वजह से GDP में गिरावट की आशंका है। महंगाई भी बढ़ेगी। हमारे पास सर्वश्रेष्ठ विकल्प है कि ईंधन का किफायती इस्तेमाल, सोने की खरीद में कमी, विदेश की यात्रा कम से कम करना। देशवासियों को परिस्थितियों का आकलन करके इसे आचरण में लाना चाहिए। प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा इस बात पर बल दिया है कि देश के हमारे जो संसाधन हैं इनका सदुपयोग हो और देशहित के भाव के साथ हर नागरिक काम करे। 2014 से लगातार देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए केंद्र सरकार ने काम किया। वैश्विक हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत सकारात्मक सुझाव देश को दिए हैं। एक बहुत अच्छी बात देखने को मिली की पीएम मोदी ने जो भी सलाह दी उसे हर जाति धर्म के लोगों ने माना है।

कांग्रेस को देश की कोई चिंता नहीं: जयसवाल 

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बचत, एक साल सोना न खरीदने की अपील की है। कांग्रेस को देश की कोई चिंता नहीं है। वे हर वक्त राष्ट्र विरोधी काम ही करते हैं। बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जो युद्ध चल रहा है उसको लेकर अनुशासन की जरूरत है। पेट्रोलियम पदार्थों में भी दिक्कत आ रही है और ट्रेड में भी दिक्कत आ रही है उस कारण ये अनुशासन की जरूरत पड़ेगी तो सभी लोगों को अपने खर्चों को संभालना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता है। हमारा मुखिया इस बात का आग्रह कर रहे हैं। इसलिए देश के लोग ईंधन का कम से कम इस्तेमाल करें और सोना न खरीदें। हमें विश्वास है कि देश के लोग प्रधानमंत्री के आग्रह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। (NDA on Rahul Gandhi)

राहुल गांधी क्या कह रहे हैं ये बुद्धि का प्रश्न है: डॉ. प्रेम चंद

राजस्थान के डिप्टी CM डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि जब भी कोई वैश्विक संकट हुई हो तब उन्होंने एक-एक कदम लिया, जिससे हमारे देश में कोई इस तरह परेशानी नहीं आई। अभी जो उन्होंने पेट्रोल-डीजल, गैस और सोना खरीद को लेकर कहा है अपव्यय ना करें। राहुल गांधी क्या कह रहे हैं ये बुद्धि का प्रश्न है। अगर हम फिजूलखर्ची ना करके बचत करेंगे तो वे हमारे काम आएगा। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कुछ ऐसी स्थिति चल रही हैं, जिनको नियंत्रित करने के लिए हमें प्रधानमंत्री ने जिन चीजों का आग्रह किया है वो हमें करना चाहिए, जहां हम पैदल जा सकते हैं, वहां पैदल या साइकिल से जाएं। सोना कम खरीदें। मैं कोशिश करूंगा जितना पैदल चल सकूं, शहर में उतना पैदल चलेंगे। 

खाड़ी देशों में युद्ध के कारण दाम बहुत ज्यादा बढ़े हैं: सरावगी 

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सही आह्वान किया है कि पेट्रोलियम पदार्थों का कम से कम प्रयोग करें, लोग घर से काम करें। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण दाम बहुत ज्यादा बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कीमतें कम रखी हुई हैं। उन्होंने कहा है कि लोग एक साल तक सोना भी नहीं खरीदें। ये देशहित में है। शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सही परिप्रेक्ष्य में लोगों से विनती की है कि पेट्रोल-डीजल और दूसरी कोमोडिटी कम खर्च करें। वैश्विक कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव को देखें तो मध्य पूर्व में सप्लाई चेन को लेकर अनबन है। महंगाई को भी नियंत्रित करने की आवश्यकता है। ये एक राष्ट्रीय संदेश है। विपक्ष को भी इसमें योगदान देना चाहिए। इसे राजनीतिक रूप से नहीं राष्ट्रवाद के रूप में देखें। (NDA on Rahul Gandhi)

कुछ देश दिवालिया होने की कगार पर हैं: राम कृपाल

बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि युद्ध लगातार महीनों से चल रहा है। प्रधानमंत्री जागरुक कर रहे हैं कि तेल की खपत हिसाब से करिए, घर पर रहकर काम करें, गाड़ियों का इस्तेमाल कम करें। खाने के तेल का इस्तेमाल कम करें। कई चीजों पर उनका सुझाव राष्ट्र के रक्षा के लिए है। लोग थोड़ा-थोड़ा प्रयास करेंगे तो इसका सार्थक परिणाम आएगा। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि देश में पर्याप्त पेट्रोल है, लेकिन करीब 3 साल से जो लड़ाई चल रही है उसका परिणाम दुनिया के सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। कुछ देश दिवालिया होने की कगार पर हैं। हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने आंच तक आने नहीं दिया। गैस के दाम बढ़े हैं, क्योंकि सारा गैस बाहर से लाना पड़ाता है। पेट्रोल-डीजल बाहर से ला रहे हैं, लेकिन दाम बढ़ने नहीं दिया है। ज्यादा लंबा चलने के बाद इसका असर होता ही है। उसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सबको सचेत किया है। 

मोदी भारत के हर व्यक्ति का ख्याल रखने वाले PM हैं: अठावले 

RLD नेता मलूक नागर ने कहा कि पिछले 2 महीनों से अमेरिका, इजराइल और ईरान का युद्ध चल रहा है और कई देश इससे प्रभावित हुए हैं। हमारा देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार पहले से ही तैयारी में थी कि इतने दिन बाद भी यहां उसका असर नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे के समय को ध्यान में रखते हुए अगर यह कहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करें, मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करें, डीजल-पेट्रोल कम खर्च करें तो देश के लिए एक सावधानी बरती है और यह दिखाती है कि कितनी परिपक्वता हमारे प्रधानमंत्री में है। इसलिए वो देश की तरक्की करके उसको आगे लेकर जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के हर व्यक्ति का ख्याल रखने वाले प्रधानमंत्री हैं। हमने देखा कि 30-35 साल पहले सोने के भाव लगभग 5-6 हजार रुपये तोला हुआ करता था, जिसकी कीमत आज लाखों में है और ये भाव बढ़ता रहता है। भारत सरकार ‘मेड इन इंडिया’ को महत्व देती है। हमारी अर्थव्यवस्था में और ज्यादा विकास होने की आवश्यकता है इसलिए पीएम मोदी ने ये बात बताई है।

Back to top button
error: Content is protected !!