Google Analytics —— Meta Pixel

5 कॉलेजों की लापरवाही से खतरे में छात्रों का भविष्य, AISHE पोर्टल पर डाटा नहीं भरा तो 15 नवंबर के बाद मान्यता होगी रद्द

Negligence of 5 Colleges: बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध 5 कॉलेजों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिलासपुर, लोरमी, मस्तूरी और रतनपुर क्षेत्र के पांच कॉलेजों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने 15 नवंबर तक AISHE (ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन) पोर्टल पर जरूरी डाटा अपलोड नहीं किया तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। इसके साथ ही इन कॉलेजों के छात्र छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं और अनुदान जैसी सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- नए विधानसभा भवन की नाम पट्टिका से नेता प्रतिपक्ष महंत का नाम गायब, कांग्रेस बोली- भाजपा कुंठित मानसिकता से ग्रसित

जानकारी के अनुसार जिन कॉलेजों ने अब तक पोर्टल अपडेट नहीं किया है, उनमें मां डिडनेश्वरी महाविद्यालय (मल्हार मस्तूरी), ममतामयी मिनीमाता कॉलेज (लोरमी), सांदीपनि एकेडमी (पेंड्री मस्तूरी), श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय (बिलासपुर) और विद्यासागर महाविद्यालय (बर्रीडीह रतनपुर) शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन कॉलेजों को पहले कई बार एसएमएस और पत्रों के माध्यम से सूचना दी गई थी, लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया। AISHE पोर्टल पर हर साल छात्रों की संख्या, शिक्षकों की जानकारी, आय-व्यय, पाठ्यक्रम और अल्पसंख्यक छात्रों से जुड़ा डाटा अपलोड करना अनिवार्य है। (Negligence of 5 Colleges)

खतरे में छात्रों का भविष्य…!

यह प्रक्रिया केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत की जाती है, ताकि देशभर में उच्च शिक्षा से जुड़े सटीक आंकड़े एकत्र किए जा सकें। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, अनुसंधान अनुदान और योजनाओं का निर्धारण किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जानकारी अपलोड नहीं करने पर कॉलेजों की मान्यता रद्द करने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी है। अब देखना यह होगा कि ये कॉलेज समय रहते अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं या फिर अपनी लापरवाही से छात्रों के भविष्य को संकट में डालते हैं। (Negligence of 5 Colleges)

Back to top button
error: Content is protected !!