Google Analytics —— Meta Pixel

कोरबा में पत्नी से हंसी-मजाक पर भड़का पति, कुल्हाड़ी से की पड़ोसी की हत्या

Neighbor Murdered in Korba: कोरबा जिले से हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक को लेकर उपजे विवाद में एक शख्स ने अपने ही पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात करतला थाना क्षेत्र के गनियारी गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक नंदकुमार पटेल (39 साल) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार का खून से लथपथ शव देखा। शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास स्थित बाड़ी में पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें:- लोरमी राजघराने के बेटे की रीलबाजी पड़ी भारी, टाइगर रिजर्व में फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग फरार

नंदकुमार के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। (Neighbor Murdered in Korba)

स्निफर डॉग की जांच में खुला राज

जांच के दौरान स्निफर डॉग बाघा को घटनास्थल से छोड़ा गया। डॉग सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया, जिससे पुलिस का शक उसी पर गहराया। इसके बाद पुलिस ने जयकंवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर आना-जाना था। वह आरोपी की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। यह बात जयकंवर को नागवार गुजरती थी। रविवार रात जब जयकंवर घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी और नंदकुमार को बातचीत करते देखा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया।

कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

विवाद के दौरान जयकंवर नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया, जहां उसने पहले उसकी पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर लगातार वार किए। गंभीर चोट लगने से नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जयकंवर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस जांच का फोकस इस बात पर है कि शक किस हद तक आरोपी के मन में घर कर गया था, जिसने उसे हत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर किया। (Neighbor Murdered in Korba)

Back to top button
error: Content is protected !!