किसानों के लिए राहत, सरकार ने दी 28 नए धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति

New Paddy Purchase Centers: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 और आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए 28 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान के दूसरे सप्ताह तक किसानों से समर्थन मूल्य पर 3 लाख 23 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 653.77 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। अब तक 1.05 लाख किसानों ने धान बेचा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1.86 लाख नए किसान है। (New Paddy Purchase Centers)

यह भी पढ़ें:- बिजली कंपनी ने बकायेदारों पर की कार्रवाई, 391 उपभोक्ताओं की कटी बिजली

राज्य में धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 28 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि 11 नवम्बर को 22 हजार 333 किसानों से 71 हजार 712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके लिए किसानों को आज 29 हजार 375 टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप के द्वारा 3077 टोकन जारी किए गए थे। (New Paddy Purchase Centers)

अब तक 84 हजार 304 मीट्रिक टन धान का उठाव

आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए 27 हजार 353 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिए 3,667 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। खाद्य सचिव ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव प्रारंभ हो गया है। अब तक 84 हजार 304 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किए गए हैं, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 22 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। (New Paddy Purchase Centers)

Related Articles

Back to top button