नई संसद पर पहली बार ध्वजारोहण, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने फहराया तिरंगा

New Parliament Building: राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई संसद के गज द्वार पर पहली बार तिरंगा फहराया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं पहुंचे। हालांकि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। वहीं फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि भारत के इतिहास में यह एक नया अध्याय खुल रहा है। हम इंतजार कर रहे थे कि कब नए संसद भवन में जाएंगे और अब वह दिन आ गया है।
यह भी पढ़ें:- Parliament Special Session: संसद सत्र की पूर्व संध्या पर आज होगी सर्वदलीय बैठक
नए संसद भवन के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने आए नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को मुबारबाद देता हूं, उनकी लंबी उम्र हो। बता दें कि संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत में बुलाया गया है। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद की पुरानी बिल्डिंग से नई इमारत में शिफ्टिंग होगी। नए भवन में इसी दिन से कामकाज का श्रीगणेश हो जाएगा। विशेष सत्र के बाकी के 4 दिन के कामकाज भी यही होंगे। वहीं सरकार संसदीय सत्र से कुछ घंटे पहले आज सर्वदलीय बैठक करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्विटर पर लिखा कि इस महीने की 18 तारीख से संसद सत्र से पहले आज (17 तारीख को ) शाम 4.30 बजे सर्वदलीय फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए संबंधित नेताओं को ईमेल के माध्यम से निमंत्रण पत्र भेजा गया है। (New Parliament Building)
#WATCH | Rajya Sabha Chairman and Vice President Jagdeep Dhankhar hoists the national flag at Gaj Dwar, the New Building of Parliament.@VPIndia #NewParliamentBuilding pic.twitter.com/tdeefqSG8N
— DD News (@DDNewslive) September 17, 2023
उन्होंने कहा कि भले ही सूचीबद्ध एजेंडे में मुख्य बात संसद की 75 वर्षों की यात्रा पर विशेष चर्चा है, अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार देश का आधिकारिक नाम इंडिया से भारत में बदलने के लिए एक प्रस्ताव ला सकती है, और ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर भी विधेयक पेश कर सकती है जो लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की वकालत करता है। सरकार ने अपने एजेंडे में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी विधेयक को भी सूचीबद्ध किया है, जिस पर विशेष सत्र के दौरान विचार और पारित कराया जाना है। यह विधेयक मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में पेश किया गया था। (New Parliament Building)
#WATCH भारत के इतिहास में यह एक नया अध्याय खुल रहा है। हम इंतज़ार कर रहे थे कि कब नए संसद भवन में जाएंगे और अब वह दिन आ गया है: नए संसद भवन के ध्वजारोहण समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला, दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर फारुख़ अब्दुल्ला ने… pic.twitter.com/wSVcKS0JKA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2023
ऐसी भी चर्चा है कि संसद को औपचारिक रूप से नए भवन में स्थानांतरित करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसका उद्घाटन 28 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। विशेष सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन से होगी और अगले दिन कार्यवाही नए भवन में होने की संभावना है। इस बीच, संसद में विभिन्न विभागों के कर्मचारी फूलों की आकृति वाली नई वर्दी पहनने के लिए तैयार हैं, जिसे कांग्रेस ने अपने चुनाव चिह्न को बढ़ावा देने के लिए सत्तारूढ़ दल की “घटिया रणनीति” करार दिया है। अचानक बुलाए गए इस सत्र को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। विपक्ष यह भी कह रहा कि वह इस सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी और मणिपुर के मद्दे को उठाएगा। सरकार की ओर से एजेंडा का खुलासा सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने से कुछ समय पहले हुआ। यही कारण रहा कि विपक्ष लगातार हमलावर है। (New Parliament Building)
#WATCH मैं देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं: नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, दिल्ली pic.twitter.com/uLAzkpCXAZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2023
संसद का बजट और मानसून हंगामे के भेंट चढ़ गया था। ऐसे में इस बार सरकार विपक्ष को भरोसे में लेने की कोशिश करेगी। हालांकि, विपक्ष का सरकार को कितना सहयोग मिल पाता है, इस पर भी सभी की नजर रहने वाली है। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों ने हाल में अपने बुलेटिन में कहा था कि संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा और सरकार के कामकाज को देखते हुए यह 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें कहा गया कि सत्र आमतौर पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे और फिर अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। सचिवालय सूत्रों के अनुसार, विशेष सत्र के दौरान दोनों सदनों में प्रश्नकाल और गैर-सरकारी कामकाज नहीं होगा। कार्य सूची अस्थायी है और इसमें अधिक विषय जोड़े जा सकते हैं। (New Parliament Building)



