Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के अस्पतालों को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक, जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक हुई 878 डॉक्टर्स की नियुक्ति 

New Specialist Doctors: छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन चिकित्सकों की तैनाती प्रदेश के अलग-अलग जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में 07 संविदा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। इससे त्वरित और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही चिकित्सा सेवाओं को और ज्यादा सशक्त बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:- शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और सेवा होना चाहिए: राज्यपाल रमेन डेका

इन चिकित्सकों को संबंधित जिलों के ग्रामीण और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की ओर से नवीन संविदा नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ पियुष देवांगन और डॉ विवेक सिंह को जिला अस्पताल बालोद, डॉ. अर्पित यादव, जिला अस्पताल कबीरधाम, डॉ शशिकांत कुमार जिला अस्पताल मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, डॉ संजय कुमार अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली, जिला महासमुंद, डॉ घनश्याम गंगवानी और डॉ. प्रियंका जोशी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव, जिला मुंगेली में पदस्थापना की गई है। (New Specialist Doctors)

 878 पदों पर संविदा नियुक्तियां 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बीते एक साल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बड़ी संख्या में संविदा मानव संसाधनों की नियुक्ति की गई है। जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक 88 विशेषज्ञ चिकित्सक, 432 चिकित्सा अधिकारी, 344 स्टाफ नर्स, 87 एएनएम, 75 लैब टेक्नीशियन, 279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 878 अन्य पदों पर संविदा नियुक्तियां की गई हैं। इससे राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाएं और ज्यादा सशक्त हुई हैं। (New Specialist Doctors)

जिला चिकित्सालय के दंत विभाग में सुविधा का विस्तार

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार सिर्फ सरकारी प्रयासों का परिणाम नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और लक्ष्य आधारित नीति निर्माण का उदाहरण है। स्वास्थ्य केंद्रों की क्षमता बढ़ाने और आमजन को समय पर इलाज देने की दिशा में यह नियुक्तियां मील का पत्थर साबित हो रही हैं। इधर गौरेला पेंड्रा मरवाही में CMHO डॉ. रामेश्वर शर्मा और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेंद्र पैकरा के प्रयास से जिला चिकित्सालय में दंत सहायक की पदस्थापना के साथ ही दंत चिकित्सा विभाग में आवश्यक उपकरण और सामग्री प्रदान किया गया। अब जिला चिकित्सालय में दंत रोग मरीजों के जटिल दांतों को निकालना, माइनर सर्जरी और रुट कैनाल ट्रीटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला चिकित्सालय में जनवरी 2025 से अब तक 177 मरीजों का दांत निकालने, 7 मरीजों का माइनर सर्जरी, 32 मरीजों का आरसीटी, 166 मरीजों का डेंटल फिलिंग और 206 मरीजों का अस्ट्रासॉनिक मशीन से दांतों की सफाई की जा चुकी है। (New Specialist Doctors)

Back to top button
error: Content is protected !!