दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, अब भारत से होगा फाइनल मुकाबला

New Zealand in Final: न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 50 रन से हरा दिया है। इसी के साथ ही कीवियों ने भी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है, जिनका फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में भारत के साथ होगा। न्यूजीलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 6 विकेट पर 362 रन बना दिए। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 356 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें:- भूपेश बघेल के आरोप पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का पलटवार, कहा-सुर्खियों में बने रहने के लिए आरोप लगाते हैं कांग्रेस नेता
दरअसल, 363 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 312 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र (108 रन) और केन विलियम्सन (102 रन) ने शतकीय पारी खेली। जबकि डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स फिफ्टी बनाने से चूक गए। दोनों ने 49-49 रन बनाए। लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। रबाडा को 2 विकेट मिले। वहीं वायन मुल्डर को एक विकेट मिला। साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने शतक बनाया। उन्होंने 67 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने 56 रन और रासी वान डर डसन ने 69 रन बनाए। (New Zealand in Final)

कप्तान सैंटनर ने 3 विकेट झटके। मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स को 2-2 विकेट मिले। माइकल ब्रेसवेल और रचीन रवींद्र को एक-एक विकेट मिले। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर, विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क ने मैच खेला। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान टेम्बा बावुमा, ऐडन मार्करम, रायन रिकेलटन, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वायन मुल्डर, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने सेमीफाइनल मुकाबला खेला। (New Zealand in Final)




