Google Analytics —— Meta Pixel

अगली बार चोरी की तो पैर में नहीं, भेजे में गोली मारेंगे, चोर को पुलिस वाले ने वार्निंग, पढ़े पूरी खबर

Policeman Warns The Thief : उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में मंदिरों में चोरी करने में माहिर अपराधी शौकीन मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ तो पुलिस अधीक्षक ने उसे सुधर जाने की हिदायत दी। कहा कि- सुधर जाओ नहीं तो अगली बात पैर में नहीं भेजे में गोली लगेगी। अपराधी को अलग अंदाज में वार्निंग देने का एसपी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल, 35 यात्री थे सवार

संभल जनपद की चंदौसी थाना पुलिस की शनिवार को तड़के बदमाशों के साथ मुठभेड हुई थी। इस मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी तो पुलिस ने उसे दबोच लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम शौकीन उर्फ शानू निवासी इस्लामनगर जनपद बदायूं बताया था। (Policeman Warns The Thief)

शौकीन ने चंदौसी व जनपद के अन्य कस्बों में आधा दर्जन मंदिरों से घंटे व अन्य सामान चोरी करने की बात कबूली थी। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई उससे पूछताछ करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में शौकीन ने मंदिरों से घंटे व अन्य सामान चोरी करने की बात कबूली। इस पर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने शौकीन को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ,नहीं तो अगली बार गोली पैर में नहीं भेजे में लगेगी। ()

Back to top button
error: Content is protected !!