Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Coal Levy Scam Case : निलंबित IAS रानू साहू को हाईकोर्ट से फिर बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज

Chhattisgarh Coal Levy Scam Case : कोल लेवी घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित (IAS) रानू साहू की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. अब उन्हें जेल में ही रहना होगा. जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने आज फैसला सुनाया. इससे पहले भी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

यह भी पढ़े :- अगली बार चोरी की तो पैर में नहीं, भेजे में गोली मारेंगे, चोर को पुलिस वाले ने वार्निंग, पढ़े पूरी खबर

गौरतलब हो कि ED ने 22 जुलाई 2023 को रानू साहू को गिरफ्तार किया था। कोल घोटाला मामले को लेकर साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास, घर और दफ्तर में छापा मारा था। (Chhattisgarh Coal Levy Scam Case )

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल, 35 यात्री थे सवार

ईडी ने इस मामले में रानू साहू से लंबे समय तक पूछताछ की. ईडी ने कथित कोल घोटाले को लेकर रानू साहू पर यह आरोप लगाया कि निलंबित IAS रानू साहू के द्वारा कोरबा कलेक्टर रहते हुए कोल लेवी मामले में संलिप्तता पाई गई थी. उनकी गिरफ्तारी के बाद लोअर कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। (Chhattisgarh Coal Levy Scam Case )

Back to top button
error: Content is protected !!