Google Analytics —— Meta Pixel

रमन सिंह जब तक नहीं हटेंगे तब तक बृजमोहन, चंद्राकर का कुछ नहीं हो सकता : भूपेश

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी  (BJP)ने हाल के दिनों में ही घोषणा पत्र समिति और आरोप पत्र समिति का ऐलान किया है। इस ऐलान पर सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने तीखा तंज़ कस दिया है। उन्होंने कहा कि “भाजपा के पास नेतृत्व करने वाले नेताओं का अकाल है।”

इतना ही नहीं बल्कि सीएम भूपेश ने चर्चा के दौरान ये भी कहा कि “रमन सिंह जब तक नहीं हटेंगे तब तक बृजमोहन, अजय चंद्राकर और प्रेमप्रकाश पांडे का कुछ नहीं हो सकता।

यह भी पढ़े :- CG BREAKING: 12 जुलाई को होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जाने से पहले मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा BJP के घोषणा पत्र समिति और आरोप समिति से जुड़े हुए एक सवाल के जवाब में जमकर हमला बोला।

सीएम ने कहा कि “विजय बघेल को घोषणा पत्र की जिम्मेदारी दी गई है। जिसको बीजेपी की आइडियोलॉजी पता नहीं, वह घोषणा पत्र बनाएंगे। विजय बघेल तो खुद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए है। बीजेपी में नेतृत्व का अकाल हो गया है।”

भाजपा (BJP) के धान खरीदी के आरोपों पर सीएम बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि “मैं इनकी सब बातें मानने को तैयार हूं। केवल बताए की 2014 में बीजेपी ने 10 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का फैसला क्यों किया ? केंद्र सरकार कर रही है तो रोका किसने, किसानों की धान खरीदी करने से, रमन सिंह और भाजपा बताए।

पिछले साल 107 लाख मैट्रिक टन खरीदे थे, इस साल 125 से 140 लाख मैट्रिक टन तक जाएगा। बारिश अच्छी हो रही है, फसल भी अच्छा होगा, लाखों किसानों के भविष्य के साथ क्यों खिलवाड़ किया और आर्थिक क्षति क्यों पहुचाई।

Back to top button
error: Content is protected !!