Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, 11 जनवरी तक आरक्षण की प्रक्रिया हो जायेगी पूरी, पढ़ें पूरी खबर

Notification for Panchayat Election: छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए नई समय-सारणी जारी की गई है, जिसमें विभाग ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि वे इस संशोधित समय-सारणी के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया को नियमानुसार सुनिश्चित करें। जारी समय सारणी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी यानी शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं 8 जनवरी से 10 जनवरी तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला फार्मास्युटिकल पार्क, यहां तैयार होंगी मेडिसिन, पढ़े पूरी खबर

कलेक्टर्स की ओर से 10 जनवरी तक संबंधित जानकारी संचालक पंचायत को प्रेषित की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी को होगा। जबकि आरक्षण की कार्यवाही 11 जनवरी तक पूरी की जाएगी। बता दें कि साय सरकार इस बार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को एक साथ कराने की तैयारी कर रही है। इस बार दोनों चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। डिप्टी CM अरुण साव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि EVM की तैयारी में समय लग रहा था। इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला लिया है। सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है। वहीं कांग्रेस ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने का स्वागत किया है। (Notification for Panchayat Election)

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत हैं। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के अंतर्गत 27 जिला पंचायत, 146 जनपद पंचायत और 11664 ग्राम पंचायत हैं। जानकारी के मुताबिक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद ही होंगे। दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। इस लिस्ट में छूटे या नए नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख 6 जनवरी है। इसी दिन दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्ति भी लिए जाएंगे। जबकि सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। इसके बाद ही निकाय और पंचायत चुनाव होंगे। (Notification for Panchayat Election)

Back to top button
error: Content is protected !!