अब 16 साल से छोटे बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर

Australia passes social media ban for children : ऑस्ट्रेलिया ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित कर दिया है।
यह भी पढ़े :- पोर्नोग्राफी मामले में फिर फंसे शिल्पा के पति राज कुंद्रा, घर- दफ्तर पर ED ने मारी रेड
यह फैसला बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के बढ़ते नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए लिया गया है। इस नए कानून के तहत यूट्यूब पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हालांकि, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपचैट, एक्स (पूर्व में ट्विटर), और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर यह प्रतिबंध लागू होगा। (Australia passes social media ban for children)
नए नियमों के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से रोकें। इसके लिए कंपनियों को एक साल का समय दिया गया है।
अगर कंपनियां इस नियम का पालन करने में असफल रहती हैं, तो उन पर 278 करोड़ रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
कानून का समर्थन और विरोध
इस नए कानून का समर्थन प्रधानमंत्री एंथनी अल्बेनीज के नेतृत्व में हुआ है, जिन्हें आगामी चुनाव में जनता के बीच अपनी छवि सुधारने का मौका मिल सकता है. हालांकि, इसका विरोध करने वालों में गोपनीयता अधिकारों के पैरोकार और बाल अधिकार समूह शामिल हैं, जो इसे बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन मानते हैं. बावजूद इसके, हाल के जनमत सर्वेक्षणों में 77% ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने इस कानून का समर्थन किया है.
ऑस्ट्रेलिया का यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना है. खासकर अमेरिका में इस कानून पर आलोचना की जा रही है. ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने इसे इंटरनेट पर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की स्वतंत्रता को नियंत्रित करने का तरीका बताया है. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस कानून को लेकर नई राजनीतिक जटिलताएँ भी सामने आ सकती हैं।
समर्थन और चुनौतियां
कानून का समर्थन करते हुए बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वालों ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इससे युवा और अधिक तकनीकी रूप से स्मार्ट हो सकते हैं और वे प्रतिबंधों को आसानी से दरकिनार कर सकते हैं। (Australia passes social media ban for children)



