पोर्नोग्राफी मामले में फिर फंसे शिल्पा के पति राज कुंद्रा, घर- दफ्तर पर ED ने मारी रेड
Raj Kundra Pornography Case : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह सांताक्रूज स्थित उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की। यह छापेमारी पोर्नोग्राफी से संबंधित कंटेंट के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई। ED के अधिकारियों ने सुबह 6 बजे के आसपास कुंद्रा के घर पर छापा मारा और साथ ही उनके सहयोगियों और संबंधित लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
पोर्नोग्राफी मामले में पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
आपको बता दें कि यह छापेमारी 2021 के एक बड़े पोर्नोग्राफी मामले से जुड़ी हुई है, जिसमें राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। उन्हें इस मामले में कथित तौर पर अश्लील कंटेंट का प्रोडक्शन और वितरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी के बाद कुंद्रा को दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था, और सितंबर 2021 में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।
यह भी पढ़े :- Sambhal Violence : संभल हिंसा के बाद जुमे की नमाज,13 सुरक्षा कंपनियां तैनात, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
ED ने अपनी जांच के तहत यह बताया कि वे मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट के उत्पादन और वितरण से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का जांच कर रहे हैं। एजेंसी का मानना है कि राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों ने इन ऐप्स के माध्यम से अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अश्लील सामग्री का व्यापार किया था। इस मामले में पहले भी ED ने जांच शुरू की थी और कई बार कुंद्रा के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। अब एक बार फिर से ED की कार्रवाई से इस मामले में नए मोड़ की संभावना जताई जा रही है। (Raj Kundra Pornography Case)
पति-पत्नी ने दी चुनौती
बाद में, राज और शिल्पा ने अपनी प्रॉपर्टीज को खाली करने के लिए ईडी के नोटिस को चुनौती दी, जिसमें जुहू में उनका मुंबई का घर और पुणे के पास एक फार्महाउस भी शामिल था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बेदखली आदेश पर रोक लगाकर उन्हें अंतरिम राहत दी थी। (Raj Kundra Pornography Case)



