बिलासपुर NTPC राखड़ डैम में दर्दनाक हादसा, राख के मलबे में दबने से ड्राइवर की मौत

NTPC News: बिलासपुर जिले के सीपत स्थित NTPC के राखड़ डैम में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम घुठेली निवासी ट्रेलर चालक रामखिलावन महिलांगे राखड़ लोडिंग के दौरान ट्रॉली पर चढ़ा हुआ था, तभी चेन माउंटेन के ऑपरेटर ने बिना देखे ट्रॉली में राख भरना शुरू कर दिया। जिससे चालक मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:- Bilaspur High Court: सड़कों पर मवेशियों का आतंक, हाईकोर्ट ने पूछा- कब सुधरेगा सिस्टम?
हादसे के वक्त किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। परिजन 24 घंटे तक ड्राइवर की खोजबीन करते रहे। जब कोई पता नहीं चला तो थाने में सूचना दी गई। पुलिस जांच में जब ट्रेलर की राख निकाली गई, तब शव मिला। (NTPC)
मृतक के परिजनों ने NTPC पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने समझाइश दी और दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। (NTPC)



