Google Analytics —— Meta Pixel

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार, 190 रन से जीता साउथ अफ्रीका

NZ Vs SA Match: वर्ल्ड कप 2023 में भारत से हार के बाद न्यूजीलैंड की स्थिति ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। न्यूजीलैंड को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम को साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में 24 साल बाद हराया है। साउथ अफ्रीका को 1999 के बाद अब 2023 में पुणे के मैदान पर 190 रन से जीत मिली है। इस बीच न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को लगातार 5 मुकाबलों में हराया था। MCA स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से क्विंटन डी कॉक और रासी वान डर डसन ने सेंचुरी लगाई। जबकि केशव महाराज ने 4 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांकेर में करेंगे सभा को संबोधित

न्यूजीलैंड को हराने के बाद साउथ अफ्रीका के 7 मैचों में 6 जीत से 12 पॉइंट्स हो गए हैं। टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। जबकि 7 मैचों में लगातार तीसरी हार के बाद न्यूजीलैंड टीम चौथे नंबर पर फिसल गई है। अब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने ही होंगे। वहीं साउथ अफ्रीका आखिरी 2 में से एक मुकाबला जीतकर भी नॉकआउट में क्वालिफाई कर जाएगा। साउथ अफ्रीका का अगला मैच 5 नवंबर को भारत से होगा। वहीं न्यूजीलैंड अगला मैच 4 नवंबर को पाकिस्तान से खेलेगा। (NZ Vs SA Match)

बता दें कि पुणे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाए। टीम ने इस वर्ल्ड कप में चौथी बार 350 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गया। वहीं डी कॉक ने वनडे करियर का 21वां शतक बनाया। उन्होंने वर्ल्ड कप में चौथा शतक लगाया। उनके चारों शतक इसी वर्ल्ड कप में आए। वह 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप में सेंचुरी नहीं लगा सके थे। क्विंटन डी कॉक एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले साउथ अफ्रीकी बने।  डी कॉक वर्ल्ड कप के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बैटर बने। डी कॉक ने 7 मैचों में 545 रन बनाए हैं। (NZ Vs SA Match)

Back to top button
error: Content is protected !!