मतदान से पहले रायपुर में कांग्रेस की अहम बैठक, केसी वेणुगोपाल ने देर रात तक किया मंथन

Congress Meeting in Raipur: छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अहम बैठक हुई। दरअसल, राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल अचानक रायपुर पहुंचे, जिन्होंने ये बैठक ली। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, CM भूपेश बघेल, जयराम रमेश समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक बैठक में घोषणा पत्र, प्रदेश में चुनावी माहौल से जुड़े सभी विषयों को लेकर चर्चा हुई है। बैठक के बाद KC वेणुगोपाल ने कहा कि बहुत अच्छा रिपोर्ट है, हम जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छा वातावरण है, हमारी पार्टी बहुत मजबूत है। हम जीतेंगे।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार, 190 रन से जीता साउथ अफ्रीका
Held productive meetings with Chhattisgarh CM Sh. @bhupeshbaghel ji, GS in-charge @Kumari_Selja ji, important senior leaders of the state & AICC observers regarding the preparations for the upcoming elections.
It is a complete Congress wave in Chhattisgarh and we will return… pic.twitter.com/QzqTE5jJvn
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) November 1, 2023
KC वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई है। बहुत अच्छी रिपोर्ट है, हमारी सरकार बनेगी। कोई निर्देश देने की जरूरत नहीं है। हमारी स्थिति बहुत अच्छी है। वेणुगोपाल ने PM नरेंद्र मोदी और UP के CM योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर कहा कि वो आएं तो बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे, लेकिन बहुमत में तो हम लोग ही आएंगे। कांग्रेस के लिए प्रदेश में अच्छा वातावरण है। कांग्रेस की बैठक को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि बहुत अच्छा माहौल है, चुनाव की समीक्षा और कहां किनको क्या करना इसकी प्लानिंग की और स्थिति की समीक्षा की गई है। (Congress Meeting in Raipur)
#WATCH रायपुर (छत्तीसगढ़): कांग्रेस की बैठक पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "बहुत अच्छा रिपोर्ट है, हम जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।… छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छा वातावरण है, हमारी पार्टी बहुत मजबूत है। हम जीतेंगे।" pic.twitter.com/T5yrBnTuSQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023
बता दें कि कांग्रेस अब तक किसानों की कर्ज माफी समेत कुल 17 घोषणाएं कर चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली मुफ्त देने की बात कही गई है। भाजपा ने भी गरीबों को 75 हजार रुपए में आवास और PSC घोटाले की जांच का वादा किया है। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि मुफ्त की योजनाएं बंद होनी चाहिए। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए उनका घोषणा पत्र ही गेम चेंजर साबित हुआ था। ऐसे में इस बार दोनों ही पार्टियों का जोर इस पर है। कांग्रेस पार्टी 3 या चार नवंबर को अपना वचनपत्र जारी कर सकती है। वहीं BJP PM मोदी के बाद अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। (Congress Meeting in Raipur)
#WATCH रायपुर (छत्तीसगढ़): कांग्रेस की बैठक पर छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने कहा, "बहुत अच्छा माहौल है, चुनाव की समीक्षा और कहां किनको क्या करना इसकी प्लानिंग की और स्थिति की समीक्षा की गई है।" pic.twitter.com/alvmxnBl82
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2023



