Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली की जगह जयपुर पहुंची उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट, भड़के जम्मू-कश्मीर के सीएम

Omar Abdullah : पिछले कुछ दिनों से हवाई यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कोई न कोई उड़ानों के संचालय या अव्यवस्था की शिकायतें करते नजर आते है। पिछले दिनों देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट की सीट को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद से सिलसिला शुरू हुआ। अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी हवाई यात्रा के दौरान परेशानी हुई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरलाइन पर तंज कसते हुए शिकायत की।

यह भी पढ़े :- BJP Campaign on Waqf Law : नए वक्फ कानून को लेकर बीजेपी का जनजागरण अभियान कार्यशाला 25 को

दरअसल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) को लेकर जा रही इंडिगो की फ्लाइट पहले दिल्ली में नहीं उतर सकी। फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। विमान जयपुर में उतरा। हालांकि, कुछ देर इंतजार करने के बाद विमान ने रात 2 बजे जयपुर से उड़ान भरी और फिर दिल्ली लैंड हुई।

देरी और असुविधा से नाराज हुए उमर अब्दुल्ला

जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर इंतजार के बाद फ्लाइट रात 2 बजे दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हुई और आखिरकार दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी. लेकिन इस देरी और असुविधा से खफा सीएम उमर अब्दुल्ला काफी नाराज हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया.

दिल्ली एयरपोर्ट के व्यावस्था की निंदा

उन्होंने पोस्ट करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट की निंदा की. उन्होंने कहा कि तीन घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया और अब मैं सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर खड़ा होकर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं. पता नहीं हम यहां से कब निकलेंगे.”

ये परिचालन अराजकता है- Omar Abdullah

सीएम उमर अब्दुल्ला ने इसे सीधा तौर पर “परिचालन अराजकता” बताया और दिल्ली एयरपोर्ट पर फैली अव्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उनकी इस तीखी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर भी हलचल पैदा कर दी है, जहां लोग एयरपोर्ट की स्थिति और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

अब निगाहें इस बात पर हैं कि एयरपोर्ट अथॉरिटी या इंडिगो की तरफ से इस पर क्या सफाई या प्रतिक्रिया आती है. लेकिन फिलहाल, एक बात साफ है कि उमर अब्दुल्ला की यह उड़ान उन्हें सीधे गंतव्य पर नहीं, बल्कि एक सिस्टम की खामियों के बीच ले गई, जो शायद आम यात्रियों के लिए भी रोजमर्रा की परेशानी बनती जा रही है.

Back to top button
error: Content is protected !!