Google Analytics —— Meta Pixel

गणतंत्र दिवस पर बच्चों की शिक्षा को मिला प्रोत्साहन, 120 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कीट वितरित

बागबाहरा/महासमुंद। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत मोगरापाली, विकासखंड बागबाहरा, जिला महासमुंद में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। स्व. अमोल साहू स्मारक समिति द्वारा बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन हेतु विशेष आयोजन किया गया, जिसमें दो प्राथमिक शालाओं एवं आंगनबाड़ी के कुल 120 बच्चों को शैक्षणिक कीट भेंट किए गए।

यह भी पढ़े :- कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय शौर्य का इतिहास, देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के प्रथम चरण में आश्रित ग्राम सरायपाली की प्राथमिक शाला के कक्षा पहली से पांचवीं तक के 40 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। वहीं द्वितीय चरण में मोगरापाली प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी के 80 बच्चों को कीट वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

बच्चों की शिक्षा को मिला प्रोत्साहन
बच्चों की शिक्षा को मिला प्रोत्साहन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रमुखों ने एक सराहनीय संकल्प लेते हुए कहा कि वे बच्चों को नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत प्रतिनिधि उन ग्रामों की अध्ययन यात्रा करेंगे, जहां से अधिक संख्या में विद्यार्थी नवोदय विद्यालय के लिए चयनित होते हैं, ताकि वहां की शैक्षणिक पद्धतियों को अपनाया जा सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया।

बच्चों की शिक्षा को मिला प्रोत्साहन
बच्चों की शिक्षा को मिला प्रोत्साहन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में प्रोफेसर घनाराम साहू, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती सविता साव, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती बसंती साहू, प्रथम सरपंच श्रीमती बिंदा साहू, वर्तमान सरपंच श्रीमती भूमिका साहू, चैत राम यादव, लीला राम साहू सहित ग्राम पंचायत के पंचगण, समाज प्रमुख, शिक्षकगण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में दोनों विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस का उत्सव बना, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा जागरूकता की दिशा में एक मजबूत संदेश भी दे गया।

Back to top button
error: Content is protected !!