RAIPUR : होली के दिन नगर निगम अतिरिक्त जलप्रदाय करेगा, सभी जलागारों से 3 बार जलप्रदाय किया जायेगा

Raipur Municipal Corporation : नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि कल दिनांक 25 मार्च 2024 सोमवार को रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) जल कार्य विभाग द्वारा कल 25 मार्च को होली के दिन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक अतिरिक्त जलप्रदाय किया जायेगा.

यह भी पढ़ें:- Dhar Bhojshala ASI Survey : भोजशाला में सर्वे के लिए आधुनिक मशीन के साथ पहुंचा दल, मुस्लिम पक्षकार ने किया ऑब्जेक्शन

कल 25 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रतिदिन होने वाला जलप्रदाय पूर्ववत किया जायेगा. कल दोपहर को 3 बजे से 4 बजे तक सभी जलागारों से अतिरिक्त जलप्रदाय किया जायेगा. इसके पश्चात प्रतिदिन संध्या को शाम 6 बजे से 7 बजे तक किया जाने जलप्रदाय कल 25 मार्च को होली के दिन संध्या 7 बजे से 8 बजे तक किया जायेगा.इस प्रकार कल 25 मार्च को होली पर्व के दिन नगर निगम(Raipur Municipal Corporation) जल कार्य विभाग द्वारा समस्त जलागारों से 3 बार जलप्रदाय किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button