Google Analytics —— Meta Pixel

महिला दिवस पर वैदिक ग्रुप की एमडी सैय्यद सलमा ने प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए वैदिक नेचुरल हर्ब्स ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रोडक्ट और वैदिक न्यूज चैनल के सौजन्य से ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित माटी के रंग मेला में समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :- पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

वैदिक ग्रुप की एमडी सैय्यद सलमा ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा, “आज दौर बदल रहा है, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमारा लक्ष्य उन बेटियों तक पहुंचना है, जिन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े :- ED रेड को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान, बोले- अब विधानसभा में सवाल पूछना अपराध है 

इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आईं प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से –

रामहीन कुर्रे (भामाशाह वार्ड पार्षद)
श्रचा वर्मा (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
पिलेश्वरी साहु (पत्रकार एवं लेखिका)
बेनज़ीर कादर (अधिवक्ता)
शोभा सेन्डे (समाजसेवी)
मीना जी (समाजसेवी)
नंदिनी ढगे (छत्तीसगढ़िया क्लासिकल डांसर)
सहित कई अन्य सशक्त महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बसंत साहू, अभय सिंह ठाकुर, गोस्वामी जी और माटी के रंग की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सम्मान प्राप्त कर सभी महिलाएं बेहद प्रसन्न नजर आईं और उन्होंने सैय्यद सलमा व आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!