Chhattisgarh News Update : ED की कार्रवाई पर सियासत तेज, कांग्रेस का आज प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन
Bhupesh Baghel ED Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव भूपेश बघेल के निवास समेत प्रदेश के अन्य 14 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 10 मार्च 2025 को की गई छापेमारी (Bhupesh Baghel ED Raid ) के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध जताया है। इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कांग्रेस ने आज 11 मार्च 2025 को राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन का आयोजन किया है।
यह भी पढ़े :- महिला दिवस पर वैदिक ग्रुप की एमडी सैय्यद सलमा ने प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित
सभी जिला मुख्यालयों में होगा विरोध प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार, इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, AICC और PCC के सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य, नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ईडी और केंद्र सरकार का यह रवैया विपक्ष को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जनता के सामने इस कार्रवाई की सच्चाई उजागर की जाएगी।
ईडी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक बदले की साजिश
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बना रही है। कांग्रेस इसे केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के दमन और राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला इकाइयों को इस विरोध प्रदर्शन को सफलतापूर्वक आयोजित करने और कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने का निर्देश दिया है। (Bhupesh Baghel ED Raid)
राजनीतिक माहौल गरमाया, बढ़ सकता है टकराव
इस विरोध प्रदर्शन के साथ ही छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल गर्माने की संभावना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि प्रदेश की जनता इस अन्याय के खिलाफ उनके साथ खड़ी है। इस घटनाक्रम का असर आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति और आगामी चुनावों पर पड़ सकता है। (Bhupesh Baghel ED Raid)
क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?
दरअसल, छत्तीसगढ़ में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने. 2019 से 2022 तक राज्य में शराब घोटाले से जुड़ी बातें सामने आई। योजना बनाई गई और इसे लागू किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, यह पूरा घोटाला सरकार की नाक के नीचे हुआ, जिसमें शराब से अवैध कमाई की गई और राज्य के राजस्व विभाग को भारी नुकसान हुआ।
कैसे हुआ घोटाला?
ईडी की जांच के अनुसार, शराब की बोतलों पर नकली होलोग्राम लगाकर शराब की अवैध बिक्री की गई। इसके लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिया गया. यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, लेकिन फिर भी सरकारी नियमों में बदलाव करके इसे टेंडर दे दिया गया। यह भी खुलासा हुआ कि कंपनी का संबंध छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ नौकरशाह से था।
इस मामले में कौन- कौन गिरफ्तार?
इस मामले में अब तक IAS अनिल टुटेजा, कांग्रेस के नेता अरुणपति त्रिपाठी, और रायपुर के मेयर के बड़े भाई शराब कारोबारी अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार किया है।



